फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three, including the Asni outpost in-charge, suspended.

Fatehpur News: असनी चौकी इंचार्ज समेत तीन निलंबित

Tue, 01 Sep 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three, including the Asni outpost in-charge, suspended.
फतेहपुर। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज ने असनी चौकी प्रभारी अनीश शुक्ला, चौकी में तैनात दीवान शिवशंकर और कॉस्टेबल राहुल यादव को निलंबित कर दिया है। असनी में शराब दुकान पर दो पक्षों में विवाद के बाद गोली मारकर मनीष दुबे की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी समेत तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद पहले गाली-गलौज और मारपीट तक सीमित था। चौकी प्रभारी असनी अनीश शुक्ला को उनके मोबाइल पर सेल्समैन ने सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के घटनास्थल पर पहुंचने पर विवाद और बढ़ गया। असनी चौकी से करीब 500 मीटर दूर वारदात हो गई।
विज्ञापन


हत्याकांड के करीब 20 मिनट पहले पुलिस को एक पक्ष ने सूचना दी थी। इसके बाद मनीष दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले की आईजी ने अपर पुलिस अधीक्षक जीपी राय से जांच कराई। जांच में दोषी पाए जाने पर चौकी प्रभारी समेत तीनों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed