{"_id":"5a4e75e84f1c1bd1178b4e48","slug":"131515091432-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पुत्र ने कोतवाली में किया हंगामा, पिता ने दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पुत्र ने कोतवाली में किया हंगामा, पिता ने दी तहरीर
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबी पुत्र ने कोतवाली में किया हंगामा
शामली। शराब के नशे में युवक ने अपने पिता को पीट दिया। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। युवक ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बड़ी मुश्किल से स्थानीय सिपाहियों ने उसको चुप कराया। शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
नगर के मोहल्ला सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी युवक ने शराब पी ली और अपने घर जाकर पिता के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। बुजुर्ग पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी पुत्र ने पिता को ही पीट दिया। इसके बाद उसके इसकी शिकायत डायल-100 के कंट्रोल रूम पर कर दी। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शराब के नशे में युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ ही गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसको हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आए। कोतवाली में भी शराबी चुप नहीं हुआ गालीगलौज करने लगा। शराबी ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में युवक ने पुलिसकर्मियों पर आरोप भी लगाए। युवक के कोतवाली में चिल्लाने पर मौके पर पुलिसकर्मी एकत्र हो गए। बड़ी मुश्किल युवक को समझाबुझाकर शांत किया। उधर, युवक के पिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।