{"_id":"5aa6c54f4f1c1b01768b4f41","slug":"11520878927-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जा करने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन पर कब्जा करने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन पर कब्जा करने के मामले में पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
शामली।
क्षेत्र के गांव बलवा में सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले में लेखपाल ने पांच ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
क्षेत्र के गांव बलवा में सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले में पूर्व में कई बार शिकायत आई थी। गत समाधान दिवस में शिकायत आई थी। जांच में उस जमीन पर कई ग्रामीणों का कब्जा मिला था। लेखपाल के अनुसार उसने कई बार जमीन पर कब्जा करने वालों को चेतावनी दी, लेकिन नहीं माने। आरोप है कि ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए उस पर मकान बनवाना प्रारंभ कर दिया। इस संबंध में हल्का लेखपाल इकराम बेग की ओर से जमीन पर कब्जा करने वाले आरोपी रामचंद्र, नवाब, अंसार, अफसरून, जनाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।