फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दहेज की मांग पूरी न होने के कारण विवाहिता पर जानलेवा हमला

दहेज की मांग पूरी न होने के कारण विवाहिता पर जानलेवा हमला

Thu, 07 Feb 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने के कारण विवाहिता पर जानलेवा हमला
कांधला। कस्बा निवासी महिला ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मौलानान निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी कई वर्ष पूर्व उसी मोहल्ले के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। जिसको लेकर आए दिन विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि पिछले कुछ दिन से पति बाइक व पांच लाख की मांग कर रहा था। मायके पक्ष के द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न किए जाने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको आए दिन मारना पीटना शुरू कर दिया। बुधवार रात पति ने अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर महिला को फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। पीड़िता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed