Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP: Two Teenage Girls Found Dead on Tree in Shahjahanpur, Police Probe Mystery Behind 16-Foot Height

दो किशोरियों की मौत में असमंजस!: 16 फुट ऊंचाई पर कैसे पहुंचीं; एक साल से संपर्क में थी दोनों; पुलिस बेनतीजा

Tue, 10 Nov 2026 01:30 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 10 Nov 2026 01:30 PM IST
सार

शाहजहांपुर के निगोही के हरैया गांव में सोमवार सुबह टहलने की बात कहकर घर से निकलीं ममेरी-फुफेरी बहनों के शव आबादी से दूर पेड़ की एक ही डाल से उनके दुपट्टों से फंदे से लटके मिले। जांच में पुलिस को 15 और 17 वर्षीय दोनों किशोरियों के बीच गहरी दोस्ती की बात पता चली है। दोनों को रील बनाने का शौक था। फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या का मान रही है।

विज्ञापन
UP: Two Teenage Girls Found Dead on Tree in Shahjahanpur, Police Probe Mystery Behind 16-Foot Height
Two Teenage Girls Found Dead - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही में दिवाली की अगली सुबह सोमवार को हरैया गांव पूरे जिले में चर्चा में आ गया। गांव के पूरब दिशा में जामुन के पेड़ पर 16 फुट की ऊंचाई पर फंदे से किशोरियों के शव लटके मिलने से खलबली मच गई। उनके गले पर दुपट्टे कसे हुए थे। सवाल यह है कि दोनों किशोरियां इतनी ऊंचाई पर कैसे पहुंच गईं।
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार, जांच में चढ़ने या संघर्ष जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में इतनी ऊंचाई तक जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की पड़ताल के लिए पुलिस ने अपने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में पेड़ की जड़ के पास सलीके से चप्पलें रखी मिलीं। पुलिस ने कई लोगों से बात की और प्रेम-प्रसंग के बिंदु समेत कई तथ्यों पर जांच कर रही है। गांव में पूरब दिशा से घुसते ही 17 वर्षीय किशोरी का मकान पहले पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी सुबह घर से निकली और दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित 15 वर्षीय सहेली और मुंहबोली ममेरी बहन के घर पहुंची। यहां से उसे साथ लेकर बाहर निकल आई। यहां से गांव से बाहर की ओर खड़ंजे पर दोनों चल दीं। कुछ दूरी पर स्थित पक्की सड़क से होते हुए शिव कुमार के खेत में पहुंचीं।
Trending Videos

यहां पर जामुन के दो पेड़ लगे हैं। एक भारी-भरकम हैं, जबकि दूसरा हल्का। यहां करीब एक से डेढ़ घंटे बिताया। दूसरी ओर सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव के कुछ लोग पूरब दिशा में सैर करने निकले तो उन्हें पेड़ पर दोनों किशोरियां लटकी मिलीं। नजदीक जाकर देखा तो गांव की ही किशोरियों को देखकर अफरातफरी मच गई।
 

किशोरियों के लटकने की सूचना पर भीड़ लग गई। कुछ देर के बाद किशोरियों के परिवार के सदस्य भी पहुंच गए। 17 वर्षीय किशोरी की दादी शव को देखकर दहाड़े मारकर बिलख पड़ी। उसे गांव की महिलाओं ने संभाला और सांत्वना दी। महिलाएं बोलीं कि गांव में पहली बार इस तरह की घटना हुई है।

 

इस बीच गांव के कम उम्र के बच्चे भी शव देखने पहुंचने लगे तो परिजनों ने उन्हें वापस कर दिया। भीड़ जुटने पर चौकीदार विनीत शर्मा ने इंस्पेक्टर राजीव तोमर को सूचना दी। कुछ देर में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने भीड़ को पेड़ के पास से दूर किया। इस बीच फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और साक्ष्य जुटाना प्रारंभ किए।
 

पेड़ की जड़ के पास दोनों की चप्पलें रखी मिलीं

जिसमें घटनास्थल के पेड़ के तने पर ऊपर चढ़ने या घिसटने के निशान नहीं मिले। पेड़ की जड़ के पास दोनों की चप्पलें सलीके से रखी मिलीं। जांच के बाद सिपाही को चढ़ाया गया। उसने दुपट्टे को काटने के बाद शवों को नीचे उतारा और पहले से तैयार खड़ी पुलिस की गाड़ी में रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

 

शवों को भेजे जाने के बाद सीओ सदर शुभम वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका की दादी से जानकारी ली, लेकिन वह कुछ बता नहीं सकीं। इस बीच एसपी सिटी देवेंद्र कुमार भी पहुंच गए। उनके साथ पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बारी-बारी से किशोरियों के घर पर जाकर जानकारी ली। परिवार की डिटेल लेने के साथ ही किशोरियों के मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए। प्रेम-प्रसंग के बिंदु के चलते मोबाइल फोन पड़ताल के लिए कब्जे में लिए गए।

तड़के निकलीं किशोरियां बोलीं-सुबह की सैर करने जा रहे

15 वर्षीय किशोरी की छोटी बहन ने बताया कि रविवार रात वह और अपनी बहन साथ सोई थीं। सोमवार तड़के करीब चार बजे मकान से 200 मीटर की दूरी पर रहने वाली ममेरी बहन आई। उसने आवाज लगाई। जिस पर उसकी आंख भी खुल गई। उसने पूछा कि समय क्या हो रहा है, तब जवाब आया कि अभी चार बज रहे हैं। 
 

इसके बाद दोनों घर से बाहर चली गईं। मृतका की बहन के अनुसार, उसे नींद आ रही थी, इसलिए वह फिर सो गई। सुबह सात बजे आंख खुलने पर दोनों की मौत की जानकारी मिली। बताया कि सहेली अक्सर उनके घर आती थी, लेकिन कभी उनकी बहन सहेली के घर नहीं जाती थी। ऐसे में दोनों का एक साथ तड़के घर से निकलना सवाल खड़े कर रहा है।
 

एक साल से संपर्क में थी दोनों...भाईदूज के बाद 15 वर्षीय किशोरी चली जाती दिल्ली

15 वर्षीय किशोरी को उसके परिजन भाईदूज के बाद दिल्ली ले जाने की तैयारी में थे। यह बात दो दिन पहले ही पिता ने बेटी को बताई थी। किशोरी के पिता दिल्ली में ऑटो चलाते हैं। वहीं पर परिवार के साथ रहते हैं। करीब एक साल पहले ही वह यहां गांव हरैया में अपने गांव लौटे थे और दो बेटियों व 17 वर्षीय बेटे को छोड़ गए थे। बाद में दंपती दिल्ली लौट गए थे। गांव में 17 वर्षीय बेटा अपनी दो बहनों की देखभाल करता था, साथ ही मकान के आसपास चाचा व ताऊ भी रहते थे। यहीं पर दूसरी किशोरी से उसकी काफी घनिष्ठता हो गई। दोनों का अधिकतर समय साथ ही व्यतीत होता था।

 

17 वर्षीय किशोरी के जाने की नहीं लगी भनक

17 वर्षीय किशोरी की मां ने बताया कि दिवाली की रात करीब 10 बजे तक बेटी भाई-बहनों के साथ पटाखे और फुलझड़ियां जलाती रही। इसके बाद परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। बेटी अपनी छोटी बहन के साथ बरामदे में तख्त पर सोई थी। छोटी बेटी ने पुलिस को बताया कि उसे पता नहीं चला कि बहन कब उठकर चली गई। घर में मुख्य दरवाजा नहीं होने के कारण किसी को आने-जाने की आहट भी नहीं हुई। सुबह चाय बनाने की तैयारी के दौरान बेटी बिस्तर पर नहीं मिली तो परिजनों ने सोचा कि वह पड़ोस में चाचा के घर गई होगी। परिजनों के मुताबिक, बेटी ने कक्षा पांच तक पढ़ाई की थी।

भाई बोला- बहन के मोबाइल में नहीं था सिम

17 वर्षीय किशोरी के भाई ने बताया कि उनके पिता दिल्ली में ऑटो चलाते हैं। बहन के पास मोबाइल था, लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं था। वह परिवार के किसी सदस्य के मोबाइल का हॉटस्पॉट लेकर इंटरनेट चलाती थी। उनकी मौसी कपड़ों की सिलाई का काम करती हैं। जहां पर उनकी रिश्ते की बहन 15 वर्षीय किशोरी का आना-जाना था।

 

पुलिस ने दिखाई तेजी, शव आते ही करा दिया अंतिम संस्कार

घटना के बाद से ही पुलिस ने पूरे मामले को काफी गोपनीय बनाए रखा। शाम को किशोरियों के पिता भी बाहर से आ गए, जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाई और शवों के आने से पहले ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर दी। गांव के श्मशान घाट पर थोड़ी दूरी पर दोनों की चिताएं सजाई गईं। दिन ढलने से पहले ही पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव पहुंचे तो तुरंत अंतिम संस्कार करा दिया गया। एक साथ दो चिताओं को जलता देख ग्रामीणों और रिश्तेदारों की आंखें नम हो गईं।
 

तीन घंटे तक गांव में पूछताछ, फिर भी फंदे से लटकने की वजह साफ नहीं

एक मृतका के दादा व दूसरी के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किशोरियों के शव जामुन के पेड़ से उन्हीं के दुपट्टे के फंदे से लटके मिले। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सदर शुभम वर्मा ने गांव पहुंचकर जांच की। अधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक परिजनों और ग्रामीणों से अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ की। शुरुआती जांच में किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका सामने नहीं आई।

 

पुलिस के मुताबिक, सुबह के समय किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत का भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। फिलहाल परिवार के सदस्यों से हुई बातचीत ही सामने आई। करीब 1500 की आबादी वाले गांव में हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर सोमवार तड़के ऐसा क्या हुआ, जिसने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।

 

दोनों के मोबाइल में पड़ा था लॉक, पुलिस ने खंगाली चैट

किशोरियों के शव फंदे से लटकने के बाद पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया। पुलिस को दोनों के मोबाइल में लॉक पड़ा मिला। जिसे काफी मशक्कत के बाद खोला गया। उनकी व्हाट्सएप चैट को खंगाला। पुलिस का दावा है कि चैटिंग में कोई खास बात नहीं मिली। अब पुलिस उनके मैसेज रिकवर कराने की तैयारी में है, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। उनकी फोटो गैलरी और सोशल मीडिया खातों की भी पड़ताल की जाएगी।
 

नौ अक्तूबर को डाली थी परिवार की पोस्ट

17 वर्षीय किशोरी अपने पिता के मोबाइल के नाम से बनी आईडी पर इंस्टाग्राम आईडी पर सक्रिय रहती थी। आईडी पर उसके पिता के कंबाइन मशीन चलाते हुए कई वीडियो पड़े हैं। नौ अक्तूबर को पूरे परिवार की रील बनाकर पोस्ट की गई थी। जिसमें किशोरी का बचपन और वर्तमान का फोटो भी शामिल था। उससे पहले भी कई पोस्ट डाले गए थे, जिसमें किशोरी अपनी बहन के साथ नजर आ रही थी। रील पर कई लोगों ने टिप्पणी भी की थी। पुलिस उनकी आईडी के जरिये पता लगा रही कि कहीं किशोरियां सोशल मीडिया के जरिये किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed