Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boy allegedly kidnapped pretext taught ride motorcycle ransom 50 lakh demanded land sold 60 lakh

यूपी: बाइक सिखाने के बहाने बालक के अपहरण का आरोप, 50 लाख की फिरौती मांगी; 60 लाख रुपये में बेची थी जमीन

Tue, 10 Nov 2026 02:02 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 10 Nov 2026 02:02 PM IST
सार

विंध्याचल क्षेत्र के सेमरी गांव में बाइक सिखाने के बहाने 12 वर्षीय प्रिंस को युवक अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि 50 लाख रुपये फिरौती मांगी गई है। दादा ने कुछ दिन पहले 60 लाख रुपये में जमीन बेची थी। पुलिस बालक की तलाश और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Boy allegedly kidnapped pretext taught ride motorcycle ransom 50 lakh demanded land sold 60 lakh
सड़क किनारे खड़ी बाइक। - फोटो : संवाद

विस्तार

विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में सोमवार शाम बाइक सिखाने के बहाने एक युवक 12 वर्षीय बालक को अपने साथ लेकर चला गया। देर रात तक बालक के घर नहीं लौटने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने डायल 112 और विंध्याचल पुलिस को सूचना दी। बालक के अपहरण का आरोप लगाते हुए परिजनों ने 50 लाख रुपये फिरौती मांगे जाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन




सेमरी गांव निवासी रामदास बिंद के अनुसार, उनका पुत्र केशव प्रसाद मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर घर के पास बिहसड़ा इंटरमीडिएट कॉलेज के समीप चाय-पान की दुकान चलाता है। पिछले चार-पांच दिनों से एक युवक दुकान पर आकर बैठता था। इस दौरान उसकी दुकान संचालक और परिवार के लोगों से जान-पहचान हो गई थी।
विज्ञापन


रामदास ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे युवक ने केशव के 12 वर्षीय बेटे प्रिंस को बाइक सिखाने की बात कही। इसके बाद वह प्रिंस को बाइक पर आगे बैठाकर बिहसड़ा बाजार की ओर चला गया। प्रिंस कक्षा छह का छात्र है। शाम को युवक के साथ जाने के बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस कर रही मामले की जांच

रात करीब 10 बजे परिजनों ने डायल 112 और विंध्याचल पुलिस को बालक के अपहरण की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और युवक तथा बालक की तलाश शुरू कर दी।

रामदास ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने 60 लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी। दुकान पर लगातार बैठने वाले युवक को इस बात की जानकारी हो गई थी। उनका आरोप है कि लखनऊ में रहने वाले एक रिश्तेदार के पास फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। परिवार को आशंका है कि जमीन बेचने से मिली रकम की जानकारी होने के कारण बालक को निशाना बनाया गया।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बालक को बाइक सिखाने के बहाने ले जाने के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed