फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सल्फास के जहर से हुई थी सद्दाम की मौत

सल्फास के जहर से हुई थी सद्दाम की मौत

Thu, 31 Jan 2019 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
सल्फास के जहर से हुई थी सद्दाम की मौत
बाबरी। करीब तीन माह पहले खेत में मिले शव की विसरा रिपोर्ट में युवक की मौत सल्फास के जहर से होना आया है।
विज्ञापन

बाबरी के निकट सूरजपुर रोड पर 15 अक्टूबर की सुबह इरशाद के खेत में एक युवक का शव मिला था। शव की शनाख्त बाबरी निवासी सद्दाम के रूप में हुई थी। इंस्पेक्टर बाबरी नेमचंद के अनुसार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही विसरा और बरामद पाउच को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया था। इस मामले में परिजनों ने खेत मालिक इरशाद और उसके पुत्र अब्दुल्ला पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो दिन पहले परिजनों ने एसपी अजय कुमार से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। थाना प्रभारी नेमचंद ने बताया कि शव के निकट सल्फास के पाउच पड़े मिले थे। विसरा और सल्फास के पाउच की जांच रिपोर्ट में एक ही जहर होना पाये जाने से इस बात की तो पुष्टि हो गई कि सद्दाम की मौत सल्फास से हुई है, लेकिन अभी तय नहीं हो पाया कि सल्फास उसके शरीर में कैसे पहुंचा। इसकी जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed