फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mother leaves; newborn loses battle for life

Rishikesh News: मां गई छोड़कर, जिंदगी की जंग हार गया नवजात

Sat, 05 Sep 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 05 Sep 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Mother leaves; newborn loses battle for life
मां गायब, चौथे दिन नवजात की मौत, उप जिला अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल
विज्ञापन

ऋषिकेश। मां की ममता नहीं मिली, चौथे दिन नवजात ने दम तोड़ा। उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में प्रसव के बाद एक महिला के अचानक अस्पताल से चले जाने का मामला सामने आया है। महिला के जाने के चौथे दिन बाद शनिवार को नवजात की मौत हो गई। मामले में सामने आया कि प्रसव के अगले ही दिन महिला बिना अस्पताल प्रशासन को बताए वार्ड से निकल गई थी। मां के बिना अस्पताल में भर्ती नवजात ने चौथे दिन दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई लेकिन महिला की पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज अस्पताल में उपलब्ध नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बीते 1 सितंबर को प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला किसी व्यक्ति के साथ उप जिला चिकित्सालय पहुंची थी। अस्पताल में महिला की सामान्य डिलीवरी हुई और उसने लड़के को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि 3 सितंबर को महिला अस्पताल प्रशासन को बिना बताए बच्चे को छोड़ वार्ड से चली गई। इसके बाद बच्चे के लगातार रोने की आवाज सुनकर वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों के तीमारदारों ने इसकी जानकारी अस्पताल के काउंटर पर दी। सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

- अस्पातल प्रशासन की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला ने अस्पताल में फर्जी नंबर लिखाया था। नंबर मेरठ के किसी व्यक्ति का है, जो महिला को नहीं जानता है। यशपाल सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पहचान संबंधी दस्तावेज पूरे न होने पर किसी को उपचार के लिए मना नहीं किया जा सकता है। महिला प्रसव पीड़ा में थी, इसलिए उसे तत्काल भर्ती कर दिया गया था। नवजात का वजन काफी कम (1 किलो 700 ग्राम)था, नवजात की आंतों में भी इंफेक्शन था। - डॉ. आनंद सिंह राणा, सीएमएस राजकीय उपजिला चिकित्सालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed