फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Narendra Bijarnia transferred for the second time in 24 hours; two SPs also transferred.Narendra Bijarnia transferred for the second time in 24 hours; two SPs also transferred.

Chandigarh-Haryana News: 24 घंटे में नरेंद्र बिजारणिया का दूसरी बाद तबादला, पानीपत-पलवल एसपी भी बदले

विज्ञापन
- तीन सितंबर के आदेश में फेरबदल, एसटीएफ की तैनाती रद्द कर बिजारणिया को भोंडसी आईआरबी की कमान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए तीन सितंबर को जारी तबादला आदेश में किए गए कई बदलावों को 24 घंटे में पलट दिया है। शनिवार को जारी नए आदेश में नौ आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा आईपीएस नरेंद्र बिजारणिया की है जिनका 24 घंटे के भीतर दूसरी बार तबादला कर दिया गया। इसी तरह तबादला सूची में पानीपत और पलवल के एसपी भी आपस में बदल दिए गए हैं।

पहले तीन सितंबर को जारी सूची के अनुसार साल 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी बिजारणिया को करनाल एसपी पद से हटाकर एसपी एसटीएफ हरियाणा लगाया गया था। पांच सितंबर को जारी नई सूची में अब यह तैनाती रद्द कर उन्हें कमांडेंट प्रथम आईआरबी भोंडसी की जिम्मेदारी दी गई है। यानी करनाल से हटने के बाद एसटीएफ में मिली नई जिम्मेदारी भी कायम नहीं रही। करनाल में बीरू हत्याकांड के बाद पुलिस कार्रवाई और हर्ष-बीरबल मुठभेड़ को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच बिजारणिया के तबादले को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा पानीपत और पलवल के एसपी भी आपस में बदले गए हैं। 2019 बैच की मेधा भूषण को एसपी पानीपत और 2020 बैच की दीप्ति गर्ग को एसपी पलवल लगाया गया है। पहले के आदेश में मेधा भूषण को पलवल और दीप्ति गर्ग को पानीपत भेजा गया था। दीप्ति गर्ग के पानीपत के मूल निवासी होने के कारण यह बदलाव किए जाने की चर्चा है। तीन सितंबर के आदेश में प्रथम आईआरबी भोंडसी की कार्यवाहक कमांडेंट बनाई गईं एचपीएस पूजा डाबला का तबादला भी रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त 2014 बैच के लोकेंद्र सिंह को सुरक्षा, सीआईडी और एटीएस की जिम्मेदारियों से हटाकर एसपी स्टेट क्राइम ब्रांच लगाया गया है। सुरिंदर सिंह भोरिया को पांचवीं बटालियन एचएपी मधुबन का कमांडेंट बनाया गया है। 2017 बैच के वरुण सिंगला को एसपी सीआईडी सुरक्षा बनाया गया है जबकि विक्रांत भूषण को एसटीएफ से हटाकर एसपी हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पंचकूला लगाया गया है। 2018 बैच के अमित यशवर्धन को एसपी सुरक्षा से हटाकर एसपी कमांडो, नेवल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एचपीएस अनिल कुमार को एसपी एसटीएफ करनाल से हटाकर एसपी हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करनाल लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed