फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested in connection with the transfer of 1.81 lakh from a bank account.

Gurugram News: बैंक खाते से 1.81 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के मामले में दो गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in connection with the transfer of 1.81 lakh from a bank account.
*बैंक खाते से 01 लाख 81 हजार 999 रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाता उपलब्ध कराने व
- यूपी के देवरिया निवासी आरोपियों ने साइबर ठगों को बेचा था बैंक खाता और सिम
विज्ञापन

- ठगी की रकम में से 60 हजार रुपये राजा के खाते में हुए थे ट्रांसफर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बैंक खाते से 1.81 लाख रुपये ट्रांसफर कर साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाता और पंजीकृत सिम उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम में से 60 हजार रुपये एक आरोपी के खाते में ट्रांसफर हुए थे।
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने 12 जुलाई 2026 को साइबर क्राइम थाना साउथ में शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसके बैंक खाते से अलग-अलग लेनदेन के जरिये कुल 1,81,999 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। उसे इन लेनदेन की जानकारी नहीं थी। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग ट्रेल के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को देवरिया से राजा (32) निवासी गांव रामनाथ और अरमान मधेशिया उर्फ आकाश (22) निवासी राघव नगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ और बैंकिंग ट्रेल की जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से 60 हजार रुपये राजा के बैंक खाते में आए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में राजा ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता और पंजीकृत सिम सह-आरोपी अरमान को सात हजार रुपये में बेच दिया था। इसके बाद अरमान ने बैंक खाता और सिम साइबर ठगी करने वाले लोगों को दस हजार रुपये में उपलब्ध करा दिया। इसी खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आरोपी सागर यादव की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस उसकी तलाश के साथ साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed