फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1.90 लाख रुपये निकाले

Sun, 28 Sep 2025 05:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
crime news
शामली। शहर में बुढ़ाना रोड स्थित एटीएम मशीन से रुपये निकालने गए मुजफ्फरनगर जिला निवासी खुशनूद का तीन लोगों ने धोखे से एटीएम कार्ड बदल लिया। आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खाते से एक लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में अज्ञात तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन




जिला मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव भनवाड़ा निवासी खुशनूद ने एसपी एनपी सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक माह पहले 26 अगस्त को किसी कार्य से शामली आया था। वह शहर में बुढ़ाना रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा। उसने अपना एटीएम कार्ड मशीन में डाला तो उनका एटीएम मशीन में फंस गया। वहां पर पहले से खड़े तीन अज्ञात लोगों ने उसका एटीएम मशीन से निकालने के लिए कहा। पीड़ित का कहना है कि अनजान व्यक्ति ने धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और बैंक खाते से एक लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed