फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Conflict between two parties over garbage dumping

Shamli News: कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

Mon, 24 Mar 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two parties over garbage dumping
झिंझाना। गांव जैनपुर में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इस दौरान लाठी डंडे व धारदार हथियार और फायरिंग हुई। पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जैनपुर में विक्रम सिंह द्वारा कूड़ा डालने की शिकायत डीएम को करने को लेकर रविवार को दो पक्षों में लाठी डंडों व धारदार हथियार चले।
विक्रम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर के बाहर खड़े भतीजे अक्षय और भाई रवि पर गांव के राजेंद्र, सचिन, शुभम, कुलदीप, सुरेंद्र, इलम सिंह, लोकेंद्र, रामकुमार और गौरव पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने तमंचे व बंदूक से फायर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हमले में घायल अक्षय व रवि को सीएचसी ऊन में भर्ती कराया, जहां से अक्षय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हो गया था, जिसमें राजेंद्र पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, वहीं जिन हथियारों से फायरिंग की गई हैं, उनके लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed