फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ramlila will begin today with Narad Moh Leela at Hanuman Dham.

Shamli News: हनुमानधाम पर नारद मोह लीला के साथ आज से शुरू होगा रामलीला का मंचन

Sun, 04 Oct 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ramlila will begin today with Narad Moh Leela at Hanuman Dham.
शामली। श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर 57वें रामलीला महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रामलीला मंचन का शुभारंभ रविवार रात आठ बजे से होगा। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि अरविंद संगल और अजय मानस संगल दीप प्रज्वलित करेंगे।
विज्ञापन

इसी के साथ नारद मोह लीला का मंचन किया जाएगा। स्थानीय और बाहर से आने वाले कलाकार पिछले करीब एक माह से नियमित अभ्यास में जुटे हैं। कलाकार अपने अभिनय को बेहतर बनाने के लिए लगन से अभ्यास कर रहे हैं। मंच निर्देशक उनकी प्रतिभा निखारने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। हनुमान धाम समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि रामलीला में एक वर्ष के बाल स्वरूप से लेकर करीब 90 वर्ष तक के बुजुर्ग भी अभिनय करते हैं। इस बार मंचन को सुंदर और प्रभावशाली बनाने की तैयारी की जा रही है। मंच सज्जा, पात्रों के स्वरूप, संवाद और प्रस्तुतियों पर विशेष कार्य हो रहा है। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और शहरवासियों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

आयोजन समिति मंचन को भव्य बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी व्यवस्थाएं कर रही है। आयोजकों का कहना है कि इस बार रामलीला की प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कलाकार, मंच निर्देशक और निर्देशन टीम पात्रों को जीवंत रूप देने के लिए मेहनत कर रहे हैं। मंच सज्जा, पात्रों के स्वरूप, संवाद, अभिनय और प्रस्तुतियों को लेकर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed