फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Highway streetlights shut down due to pending electricity bills, residents upset

Shamli News: बकाया बिजली बिल के चलते हाईवे की स्ट्रीट लाइटें बंद, लोग परेशान

Sun, 04 Oct 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Highway streetlights shut down due to pending electricity bills, residents upset
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। बिजली बिल का भुगतान न होने के कारण यह स्थिति बनी है। इससे रात के समय राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द लाइटें चालू कराने की मांग की है। हाईवे पर अंधेरा होने से डिवाइडर और आवारा पशु दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। गांव पंजोखरा के प्रशासक संदीप कुमार और कस्बा निवासी संदीप कुमार, सोनू कुमार तथा राहुल ने भी समस्या के समाधान की मांग की है। व्यापारी नेता सचिन गोयल ने बताया कि एनएचएआई पर स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल का भुगतान लंबे समय से बकाया है। उन्होंने कहा कि कई महीनों से बिल लंबित होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

अवर अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि एनएचएआई पर करीब आठ लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। विभाग ने बकाया राशि की वसूली के लिए कई बार नोटिस जारी किए थे। भुगतान न होने पर नियमानुसार स्ट्रीट लाइटों की बिजली आपूर्ति काट दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बकाया राशि जमा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed