फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chowkidar found guilty, removed, FIR registered

Shamli News: चौकीदार दोषी करार, हटाया, एफआईआर दर्ज

Fri, 24 May 2024 03:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Chowkidar found guilty, removed, FIR registered
शामली। जिले के एक विद्यालय में चौकीदार द्वारा छात्रा से चेहरे की मसाज कराने और छात्राओं के साथ डांस करने का वीडियो व ऑडियो वायरल होने के प्रकरण की शामली व कांधला ब्लाॅक की खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच की। जांच में चौकीदार को दोषी पाया गया। दोषी चौकीदार को डीएम रविंद्र सिंह के आदेश पर हटा दिया गया। देर रात खंड शिक्षा अधिकारी सविता की तहरीर पर कांधला थाना पुलिस ने चौकीदार अशोक निवासी छपरौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं बीएसए ने वार्डन समेत पूरे स्टाफ को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बुधवार को एक विद्यालय का वीडियो व ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें विद्यालय का चौकीदार छात्रा से चेहरे की मसाज कराता हुआ दिख रहा है। इसके अलावा चौकीदार छात्राओं के साथ डांस भी करता हुआ नजर आ रहा है। डांस के दौरान शिक्षिका भी बैठी नजर आ रही है। इसके अलावा छात्राओं से झाडू पोछा लगाने समेत कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी। अमर उजाला ने 23 मई के अंक में चेहरे की मसाज करा रहा चौकीदार, डांस भी करा रहा नामक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होते ही विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन




यह मामला सामने आने पर बीएसए कोमल ने शामली व कांधला की खंड शिक्षा अधिकारियों को संयुक्त रूप से जांच सौंपी थी। बृहस्पतिवार और बुधवार की रात को दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों ने विद्यालय में पहुंचकर प्रकरण की जांच की। इसके बाद जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। बीएसए कोमल ने बताया कि इस प्रकरण की जांच कराई गई है। जांच में यह मामला करीब दो साल पुराना पाया गया है। इस प्रकरण में चौकीदार ने अपनी गलती स्वीकार की है। चौकीदार द्वारा छात्राओं को अश्लील वीडियो भेजने की बात सामने आई है। चौकीदार के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। इसके अलावा विद्यालय की वार्डन समेत पूरे स्टाफ को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस में उनसे यह जवाब मांगा गया है कि चौकीदार छात्रावास के अंदर कैसे पहुंचा। बीएसए ने कहा कि इस प्रकरण में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



वार्डन ने दबाया मामला, अधिकारियों को नहीं दी जानकारी

विद्यालय की छात्राओं के बीच बातचीत की वायरल हुई ऑडियो में यह बात सामने आ रही है कि पूरे प्रकरण की जानकारी वार्डन को थी। इसके बाद भी वार्डन ने इस प्रकरण की जानकारी न तो किसी अधिकारी को दी और न ही इस मामले में कोई कार्रवाई की है।



---

वीडियो व ऑडियो के साथ दो हस्तलिखित कागज भी वायरल हुए



वार्डन पर लगाए गए गंभीर आरोप

वीडियो व ऑडियो के साथ दो हस्तलिखित कागज भी वायरल हुए हैं, जिसमें वार्डन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि इन पर छात्राओं ने लिखा है। एक कागज पर लिखा है कि अगर उन्हें नमकीन बिस्किट आदि खाना होता है वह नहीं दिया जाता। स्कूल के मिक्सर ग्राइंडर को वार्डन अपने घर ले गई और बच्चों के नाम लगा दिया। फाइलों का गुस्सा बच्चों पर निकालती है। अगर कोई बच्चा सफाई नहीं करता तो उसको मारती है।



वाशिंग मशीन में बच्चों के कपड़े नहीं, मैडम के ही कपड़े धुलते हैं। वार्डन ड्रेस पर प्रेस नहीं करने देती और बोलती है कि खराब हो जाएगी। वाटर कूलर का ठंडा पानी पीने नहीं देती। यहां पानी की बहुत बड़ी समस्या है। बच्चों को एक-एक चम्मच नमकीन मिलती है। वार्डन बच्चों को बहुत तेज चांटा मारती है। अगर इसका काम कर दो तो वह बहुत खुश है। अगर कुछ सामान इधर से उधर हो जाए तो बच्चों के नाम लगाती है।

इसके अलावा एक अन्य पर्ची पर लिखा गया कि वहां उन्हें कोई सुविधा नहीं मिलती। दूध से मलाई उतारी जाती है और उसका घी निकालकर रसोइया और वार्डन खाती है। मेन्यू के अनुसार खाना नहीं मिलता। कभी भी मटर पनीर नहीं मिलता। वार्डन का उनके प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। शाम को खाना भी उनसे बनवाती है और दूध गर्म करवाती है। उनसे कपड़े धुलवाती है और शाम को अपने कपड़ों पर प्रेस कराती है।



---

दोषियों पर जल्द से जल्द हो कार्रवाई



छात्रों के कुछ अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में छात्राओं के साथ डांस और मसाज कराने वाले चौकीदार समेत सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मामले को लेकर जल्द ही वे शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी मिलेंगे।





इन्होंने कहा
विद्यालय में छात्राओं के साथ डांस और मसाज कराने का मामला गंभीर है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराई गई। जांच में चौकीदार दोषी पाया गया, जिसे हटा दिया गया है। उसके खिलाफ कांधला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वार्डन समेत अन्य स्टाफ की भूमिका की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रविंद्र सिंह , डीएम शामली
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed