फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Blow the effigy of Sanjay Leela Bhansali in shamli

संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका

Sun, 21 Jan 2018 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 21 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Blow the effigy of Sanjay Leela Bhansali in shamli
शामली में शिव चौक पर पुतला जलाते हिंदू रक्षादल के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
शामली में हिंदू रक्षा सेना कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर फिल्म पद्मावत का विरोध करते हुए नारे- बाजी की। सुभाष चौक पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका।
विज्ञापन
हिंदू रक्षा सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को जुलूस निकालकर शहर के सुुभाष चौक पर फिल्म पद्मावत का विरोध करते हुए निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। कहना था कि पद्मावत फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। जिस प्रकार गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा सरकार ने फिल्म पद्मावत पर प्रतिबंध लगाया है, उसी प्रकार प्रदेश में भी फिल्म पद्मावत पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस दौरान हिंदू रक्षा सेना के जिला संयोजक सुरेश बजाज, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मीरा चावला, नगर अध्यक्ष संदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष सोनू चावला, रविद्र मुंडेट, टीकू गोस्वामी, सुमित पारचा, अमित राणा, अंकुर राणा, अनुज मेहरा, वीशू जिंदल, गौरव गुप्ता, मनोज कुमार, संजय सैनी, विकास भारद्वाज, पंकज शर्मा, अरुण कुमार, निकित कुमार, मोहित निखिल गुप्ता, तरुण कुमार वशिष्ठ, बिट्टू कोरी, अजय कश्यप मौजूद रहे ।
विज्ञापन
फिल्म रिलीज होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थानाभवन। फिल्म पद्मावत के रिलीज होने के विरोध में करणी सेना ने जनपद शामली के सिनेमा हॉल को आग के हवाले करने की चेतावनी दे दी है। साथ ही 25 जनवरी को दिन में 11 बजे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे देश में नाम बदलकर पद्मावत फिल्म के रिलीज करने का विरोध शुरू हो गया है। इस मसले परराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं की थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर में हुई बैठक में वक्ताओं ने फिल्म के विरोध-प्रदर्शन करने को लेकर रणनीति बनाई। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संजय लीला भंसाली के विरोध में नारेबाजी करते हुए विरोध जताया कि फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इतिहास के तथ्यों से छेड़छाड़ करके फिल्म को बनाया है। इस तरह की फिल्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर फिल्म को रिलीज किया गया तो 25 तारीख पूरे देश में करणी सेना फिल्म रिलीज करने का विरोध करेगी।
वक्ताओं ने कहा कि जहां भी जिस क्षेत्र में जो सिनेमा हॉल फिल्म को चलाएगा, उस सिनेमाहॉल को आग के हवाले करते हुए उसमें गंगाजल छिड़का जाएगा। करणी सेना के एक कार्यकर्ता राकेश ने घोषणा करते हुए कहा कि अगर फिल्म को रिलीज किया गया तो वह हरड़ फतेहपुर गांव से होकर गुजरने वाले दिल्ली सहारनपुर हाईवे मार्ग पर 25 तारीख को दिन में 11 बजे सामूहिक आत्मदाह करेगा और उसका जिम्मेदार स्वयं प्रशासन होगा। बैठक में अभिषेक, राकेश, ब्रजपाल, अभिमन्यु, कुलदीप,राघव, अर्जुन,आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed