फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJYM workers took out bike tour

Shamli News: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक यात्रा

Fri, 16 Jun 2023 05:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
BJYM workers took out bike tour
फोटो
विज्ञापन

शामली। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को बाइक यात्रा निकाली। यह यात्रा जनपद के तीनों विधानसभा व सभी 12 मंडलों में 5 दिन तक चलेगी। इसमें ग्राम चौपाल व रात्रि प्रवास भी होंगे। बाइक यात्रा का शुभारंभ झंडा दिखाकर भाजपा कार्यालय मुंडेट से भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमल खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, क्षेत्रीय मंत्री नीरज गौतम, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक गौरव विश्वकर्मा रहे। यात्रा रवाना होने से पूर्व कार्यालय पर पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। संचालन जिला महामंत्री नंदू राणा ने किया। इसके बाद बाइक यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर, नई मंडी, माजरा रोड, गुरुद्वारा फाटक, एसटी तिराहा, कलक्ट्रेट, बाईपास हाईवे, गोहरनी, बीएसए ऑफिस, विकास भवन से गुजरी। सिलावर मंडल में रात्रि प्रवास रहा। इस बीच कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तेजस्वी पंवार, कौशिंद्र पुंडीर, जिला मंत्री आशीष कश्यप, पारस भारद्वाज, रीशु बंसल, स्पर्श भटनागर, अनुज धानिया, मंडल अध्यक्ष देवीलाल सैनी, अरविंद चौहान, मोहित शर्मा, अनुज कश्यप, सुनील प्रधान, सुखदेव कुमार, अंकित नवीन, विशाल, रिंकू, हर्ष, महेंद्र सैनी, अर्जुन, राजा, दीपक, विक्की, सन्नी मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed