{"_id":"5f4559838ebc3e3ce151e506","slug":"bjp-will-fill-the-loan-application-forms-of-street-vendors-shamli-news-mrt497989350","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेली वालों के ऋण के आवेदन फार्म भरवाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेली वालों के ऋण के आवेदन फार्म भरवाएगी भाजपा
विज्ञापन
शामली रोडवेज बस अडडे पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के बारे में स्टाल लगा कर जानकारी देते भ?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेली वालों के ऋण के आवेदन फार्म भरवाएगी भाजपा
शामली। भाजपा नगर मंडल की ओर से पांच दिवसीय सहायता शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी अट्टा ने कहा कि कोरोना काल में पटरी से उतरी व्यवस्था बनाने और रेहड़ी, पटरी व ठेली वालों की सहायता के लिए दस हजार रुपये सिक्योरिटी फ्री लोन की योजना लागू की गई है। फ्री लोन के संबंध में शिविरों के माध्यम से रेहडी, पटरी व ठेली वालों को जानकारी देकर उनके आवेदन फार्म भरवाकर भेजे जाएंगे।
मंगलवार को शहर के अजंता चौक में भाजपा नगर मंडल की ओर से पांच दिवसीय सहायता शिविर आयोजित किया गया। इसमौके पर भाजपा नगर मंडल की अध्यक्षा मीनू संगल ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर गरीब रेहडी, ठेली, पटरी के किनारे कार्य करने वाले कामगारों को दस हजार रुपये का ऋण देकर मदद करने का काम किया है। शिविर 28 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष सतीश धीमान, नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष भटनागर, कार्यक्रम संयोजक अरविंद खटीक, पंकज गुप्ता, नसीम भूरा, अनुज गोयल, उमेश संगल, नीरज गौतम, ब्रजमोहन शर्मा, संजय बंसल, डाक्टर नितिन वत्स, मनोज कश्यप, संजीव लोहान, सन्नी शर्मा मौजूद रहे। संचालन नगर महामंत्री योगेेंद्र निर्वाल रहे।