फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beneficiaries of PM Awas Yojana Urban will be investigated

Shamli News: पीएम आवास योजना शहरी के लाभार्थियों की जांच होगी

Sat, 04 Feb 2023 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of PM Awas Yojana Urban will be investigated
शामली विकास भवन सभागार में आयोजित दिशा की बैठक लेते सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह,
- दिशा की बैठक में कांधला ब्लॉक प्रमुख की शिकायत पर सांसद ने दिए निर्देश
विज्ञापन


फोटो

शामली। विकास भवन में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद कैराना प्रदीप चौधरी ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास योजना शहरी के लाभार्थियों की जांच करने और योजनाओं के लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद ने कहा कि विभागीय योजनाओं में प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। बैठक में ब्लॉक प्रमुख कांधला डॉक्टर विनोद मलिक ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में अपात्र लोगों को मकान मिलने और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जिस सांसद ने कमेटी गठित कर जांच कराने और वन विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्य करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


पेयजल योजना की समीक्षा के दौरान कार्य तेजी से करने और समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहा कि पाइपलाइन डालते समय सड़क को कटर से काटा जाए और मरम्मत कर उसी अवस्था में लाया जाए। दूरसंचार और रेलवे के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि जहां भी समस्या है उसे दुरुस्त किया जाए। जहां नेटवर्क की समस्या है, वहां पर टावर स्थापित कराए जाएं। राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा के दौरान कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का दुरूस्त कराया जाए। जनप्रतिनिधियों ने जो भी समस्याएं बताई हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विभागों की सड़कों का सर्वे कराकर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही मोटा अनाज की खेती को बढ़ाने को भी कहा। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। हमारा जिला संपन्न है। जनपद में विकास के कार्य हो रहे हैं। छोटी-छोटी कमियों के कारण जनपद का नाम बदनाम न हो। इसलिए ऐसी समस्याओं का निस्तारण किया जाए। सांसद ने रेलवे, एनएएचआई व विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


डीएम जसजीत कौर ने जनपद में विकास कार्यों की उपलब्धि बताते हुए आश्वस्त किया कि बैठक में जो भी मुद्दे सामने आए हैं, उनका प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, एमएलसी वंदना वर्मा, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, डीडीओ शैलेन व्यास आदि अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed