फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ayodhya Ram Mandir Update: donation drive start for Shriram temple from bike rally in Shamli

शामली: बाइक रैली से श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह को किया जागरूक, हाथों में तलवार लिए थे कार्यकर्ता

Thu, 14 Jan 2021 05:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Jan 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Update: donation drive start for Shriram temple from bike rally in Shamli
रैली निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चल रहे धन संग्रह जागरूकता अभियान के तहत शामली में भी बाइक रैली निकाली गई। गुरुवार सुबह 12 बजे वीवी इंटर कॉलेज से शुरू हुई जागरूकता बाइक रैली में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, आरएसएस, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। 

विज्ञापन


यह रैली वीवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, भिक्की मोड़, माजरा रोड, टंकी रोड, धीमानपुरा, हनुमान टिल्ला रोड, बुढ़ाना रोड होते हुए वापस वीवी इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में डीजे की धुन पर युवा नाचते-गाते और श्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। कुछ युवाओं ने अपने हाथों में तलवार ली हुई थी। बाइक सवार युवाओं ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना मरीज ने उठाया ये खौफनाक कदम, अफसरों में मचा हड़कंप, देखिए घटना की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के प्रमुख मार्गों से निकली गई इस रैली के कारण कई स्थानों पर जाम लगा रहा। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर समर्थकों के साथ खुली जीप में सवार थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed