मेडिकल अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने खौफनाक कदम उठा लिया। परिजनों का आरोप है कि मरीज ने अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते अपनी जान दे दी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा जारी है। आगे देखिए तस्वीरें-
2 of 6
इसी बिल्डिंग से कूदकर मरीज ने जान दी
- फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंकित विहार पचेंडा रोड निवासी राजकुमार (51) पुत्र रोहताश को आठ जनवरी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं बुधवार रात उसने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
3 of 6
परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी लगने पर परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतक के बेटे सुधीर कुमार ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
4 of 6
मामले की जानकारी लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि राजकुमार को कोरोना संक्रमित होने पर आठ जनवरी को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी मिली है कि मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
5 of 6
हंगामा कर रहे परिजन व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि मरीज के लापता होने के बाद उसकी तलाश की गई थी, लेकिन कोहरे के कारण उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह उसका शव नीचे पड़ा मिला। वहीं कोरोना मरीज के आत्महत्या करने की सूचना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।