फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Annual celebrations will be held on 13th in the council schools of Thanabhavan block.

Shamli News: थानाभवन ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में 13 को होंगे वार्षिकोत्सव

Mon, 12 Feb 2024 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Annual celebrations will be held on 13th in the council schools of Thanabhavan block.
जलालाबाद। सीबीएसई स्कूलों की तर्ज पर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों के प्रति जागरूक करने के लिए प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। थानाभवन ब्लॉक के सभी स्कूलों में 13 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


दरअसल, भारत सरकार की ओर से सरकारी विद्यालयों के शिक्षा स्तर को ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन प्रयासों में ही अब शिक्षा विभाग ने सीबीएसई व आईसीएससी बोर्ड की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी वार्षिकोत्सव मनाने की व्यवस्था लागू कर दी है। वार्षिकोत्सव के दौरान शिक्षकों व अभिभावकों के बीच संवाद से उनके बीच का फासला तो कम होगा ही साथ ही परिजनों को सरकार की ओर से चलाई जा रही नई योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी सीमा चौहान ने बताया 13 फरवरी को थानाभवन ब्लॉक के 112 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी स्कूलों के लगभग साढ़े 19 हजार छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed