{"_id":"673f89149f53057de10fed74","slug":"animal-trader-robbed-of-rs-110-lakh-by-intoxicating-spray-shamli-news-c-26-1-sal1001-132146-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पशु व्यापारी को नशीला स्प्रे सुंघाकर 1.10 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पशु व्यापारी को नशीला स्प्रे सुंघाकर 1.10 लाख लूटे
Fri, 22 Nov 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पानीपत से बाइक द्वारा नानौता जा रहे बाइक सवार पशु व्यापारी दिलनवाज को कार सवार बदमाशों द्वारा नशीला स्प्रे सुंघा कर 1.10 लाख रुपये लूट लिए। करीब पांच घंटे बाद होश आने पर पीड़ित ने घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे एक युवक शामली रोड पर भास्कर स्कूल के सामने सडक किनारे कच्ची खाई में बेहोशी की हालत में पड़ा था जबकि उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। होश आने पर युवक ने बताया कि उसका नाम दिलनवाज है तथा सहारनपुर के ननौता का रहने वाला है। वह पशुओं का व्यापार करता हैं। दोपहर करीब 12 बजे वह पानीपत से 1.10 लाख रुपये लेकर बाइक द्वारा आ रहा था।
शामली बाईपास के पास पीछे से आई एक कार ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया तथा चेहरे पर नशीला स्प्रे मार दिया। उसे करीब 5 घंटे बाद होश आया तो पता चला कि उसकी जेब से 1 लाख 10 हजार रुपये गायब है। जिन्हें बदमाशों ने लूट लिया। जबकि मोबाइल उसकी जेब में ही छोड़ गए। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक से जानकारी ली। मामले में अभी तक तहरीर नही दी गई तथा पुलिस जांच कर रही है।