फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anganwadi workers locked the DPO office

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीपीओ कार्यालय पर तालाबंदी की

Thu, 09 Nov 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 09 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers locked the DPO office
शामली में अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
शामली में आंगनबाड़ी कर्मचारियों का 13 सूत्री मांगो को लेकर डीपीओ कार्यालय पर तालाबंदी करते हुए बेमियादी धरना 18 वें दिन जारी रहा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने 13 सूत्री मांगों को लेकर शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की तालाबंदी करते हुए बेमियादी धरने पर बैठ गई। आंगनबाड़ी कर्मचारियों की अध्यक्ष राकेश देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने केंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा प्राप्त किए जाने, मानदेय 15 हजार रुपये दिए जाने, अक्तूबर 2017 से मार्च एरियर भुुगतान, चुनाव आयोग के कार्यों का बहिष्कार की धमकी दी है। कृषि आयुक्त की रिपोर्ट आ जाने तक हड़ताल जारी करने घोषणा की गई है। 11 नवंबर को कांधला ब्लाक, 13 नवंबर को ऊन ब्लाक, 17 नवंबर को शामली ब्लाक, 22 नवंबर को कैराना ब्लाक, 29 नवंबर को थानाभवन ब्लाक में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बेमियादी धरने में सुषमा गुर्जर, रचना शर्मा, बबीता, रामवती, सुनीता रंगा, रेखारानी, मौसमी, नीलम, अरुणा रानी, पुष्पा देवी, पूनम देवी, प्रीति, ऊषा, सरिता, साधना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed