फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Agreement reached in the matter of tearing the poster of Maharishi Kashyap

महर्षि कश्यप का पोस्टर फाड़ने के मामले में हुआ समझौता

Sat, 08 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Agreement reached in the matter of tearing the poster of Maharishi Kashyap
महर्षि कश्यप का पोस्टर फाड़ने के मामले में हुआ समझौता
विज्ञापन

शमली, कैराना। महर्षि कश्यप का पोस्टर फाड़ने के मामले में ग्राम प्रधान पति एवं दोनों समाज के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में समझौता करा दिया गया। नया बोर्ड बनवाने के लिए रुपये दिए गए।
गांव बुच्चाखेड़ी में बृहस्पतिवार की रात असामाजिक तत्वों ने कश्यप समाज द्वारा देवी के जागरण के कार्यक्रम के बाद कश्यप चौक पर लगाए गए महर्षि कश्यप बाबा के पोस्टर को फाड़ दिया था। पोस्टर फाड़ रहे आरोपियों को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया था। जिसके बाद आरोपी मारपीट कर गाली गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए थे। एक आरोपी का मोबाइल मौके पर गिर गया था। जिसको पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। मामले में कश्यप समाज की ओर से ग्राम प्रधान पति आजाद सिंह कश्यप की ओर से तीन नामजद सहित सात अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी गई थी। दोनों पक्षों में देर शाम तक समझौते की बात चलती रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मौजूदा ग्राम प्रधान पति आजाद सिंह कश्यप और पूर्व ग्राम प्रधान राजेश चौहान तथा दोनों समाज के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में समझौता कराया गया। समझौते के दौरान आरोपी पक्ष के युवकों द्वारा माफी मांगने के साथ महर्षि कश्यप का नया बोर्ड बनवाने के लिए छह हजार रुपये दिए गए। जिसके बाद घटना के संबंध में दिए प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही न करने की मांग करते हुए हस्ताक्षर युक्त सुलहनामा पुलिस को सौंपा। मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed