Shamli News: हादसों के बाद प्रशासन सख्त, एनएचएआई के पीडी को नोटिस जारी
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एनएचएआई की बागपत इकाई की देखरेख में दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे और बाईपास पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। एडीएम ने बताया कि हाईवे की तकनीकी खामियों के लिए नोटिस तैयार हो चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में एनएचएआई की बागपत इकाई की देखरेख में दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे और बाईपास पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। पानीपत-खटीमा हाईवे के कंडेला-बलवा बाईपास को क्रॉस करने वाले दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए। इसी प्रकार पानीपत-खटीमा को क्रॉस करने वाले दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के बाईपास और बनत बाईपास पर तहसील के सामने, भैंसवाल रोड पर गोहरनी गांव और गढ़ीपुख्ता मार्ग पर बधेव में फ्लाईओवर, गोलचक्कर, अंडरपास का निर्माण नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut News: सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास, प्राचीन शनि मंदिर में तोड़ीं मूर्तियां, हंगामा
किसान दिवस में उठे मुद्दे के बाद डीएम ने कई बार एनएचएआई बागपत इकाई के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर परियोजना तलब की, लेकिन एनएचएआई की ओर से अभी तक कोई प्लान नहीं दिया गया। बलवा पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुए हादसे के बाद मंगलवार को डीएम और एडीएम संतोष कुमार सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से एनएचएआई बागपत के परियोजना निदेशक को नोटिस जारी करके अवगत कराया कि हादसे के बाद जिले में विरोध-प्रदर्शन हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से एनएचएआई बागपत के संज्ञान में लगातार यह मामला लाया जा रहा है, लेकिन उसके बाद भी एनएचएआई की ओर से कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं की गई।
एडीएम ने बताया कि हाईवे की तकनीकी खामियों के लिए नोटिस तैयार हो चुका है। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि हाईवे और बाईपास पर हुए हादसे को संज्ञान में लेकर कानून और शांति व्यवस्था के मद्देनजर एनएचएआई बागपत के परियोजना निदेशक को नोटिस जारी किया गया है।

शामली में बलवा के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और बाईपास की क्रॉसिंग पर सोमवार को सड़क हादसे के क्षत- फोटो : SHAMLI
बलवा में हादसे के लिए बागपत एनएचएआई बागपत के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप हुए शामली कोतवाली में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने सोकवार परियोजना निदेशक के खिलाफ तहरीर दी थी।
उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि एनएचएआई ने चौराहों पर अंडरपास, फ्लाईओवर, क्रॉस जंक्शन की कार्ययोजना जल्द तैयार नहीं की तो केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके पूरी जानकारी दी जाएगी। दूसरी ओर, समाजवादी के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके जिले में हाईवे के हादसे रोकने की मांग करेगा।
यह भी पढ़ें: Meerut News: शहर की हर सातवीं महिला मानसिक रोगों की शिकार, शोध में हुए चौंकाने वाले खुलासे
रातोंरात तैयार कराए स्पीड ब्रेकर, पीली पट्टी
पानीपत-खटीमा हाईवे के कंडेला- बलवा बाईपास और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की क्रॉसिंग पर निर्माण एजेंसी ने स्पीड ब्रेकर, पीली पट्टी रातोंरात तैयार करा दी। बलवा चौराहे पर पुलिस की ओर से दो होमगार्ड तैनात कर दिए गए हैं। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जीतू राज ने बताया कि सड़क दुघर्टना को देखते हुए पीली पट्टी, स्पीड ब्रेकर बनवा दिए हैं।