{"_id":"637db4f86502aa51a64c4217","slug":"idols-broken-in-ancient-shani-temple-in-meerut-efforts-to-disturb-communal-harmony","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास, प्राचीन शनि मंदिर में तोड़ीं मूर्तियां, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास, प्राचीन शनि मंदिर में तोड़ीं मूर्तियां, हंगामा
Wed, 23 Nov 2022 11:22 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:22 AM IST
सार
मेरठ में बुधवार को तेजगढ़ी क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया गया। यहां एक प्राचीन शनि मंदिर में देवी देवताओं की मूर्तियों को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। जानकारी लगने पर हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मंदिर में खंडित की गईं मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में देर रात शरारती तत्वों ने प्राचीन शनि मंदिर की मूर्तियों को खंडित कर आपसी सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया। मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने मंदिर में घुसकर देवी देवताओं की मूर्तियां तोड़ डालीं और दान पेटी को भी लूट कर ले गए। मूर्तियों के खंडित होने से क्षेत्रवासियों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में पिपलेश्वर शिव व शनि मंदिर है। इस प्राचीन मंदिर में शरारती तत्वों ने मंगलवार देर रात मंदिर में घुसकर कई मूर्तियों को बुरी तरह खंडित कर दिया। मंदिर में रखे दानपात्र को भी लूटकर ले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bijnor News: हीरा की मौत हुई तो मोती के साथ देने तांगे में जुड़ गया सुरेश, दिल छू लेंगी तस्वीरें
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर के पुजारी जगदीश रात में मंदिर के गेट खुला ही छोड़कर जाते हैं, ताकि सुबह पूजा अर्चना के लिए आने वाले भक्त भगवान के दर्शन कर सके। मंगलवार रात भी पुजारी के जाने के बाद ही यह घटना हुई है। आज सुबह जानकारी लगने पर मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और सीसीएसयू के विद्यार्थियों ने पहुंचकर हंगामा किया।
सुबह पूजा करने पहुंचने पर लगी जानकारी
सुबह रोजाना की तरह जैसे ही लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो वहां खंडित मूर्तियां देख रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची मेडिकल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।