{"_id":"5b09adb54f1c1b916e8b4c22","slug":"91527360949-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन नौशाद ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन नौशाद ने थामा भाजपा का दामन
Updated Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन नौशाद ने थामा भाजपा का दामन
अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। नगर पंचायत झिंझाना के चेयरमैन नौशाद ठेकेदार ने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को समर्थन दिया है। शुक्रवार रात लगभग दस बजे झिंझाना में पहुंची भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। चेयरमैन ने कहा कि भाजपा में सबका हित समाहित है। सबका साथ सबका विकास के नारे पर भाजपा कार्य कर रही है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो देश के विकास के बारे में सोचती है। चेयरमैन नौशाद के साथ टिल्लू, बिल्लू शर्मा, महेरबान कुरैशी, इदरीश, इनाम, शिदू, यूनुस, सगीर, सलीम, इलयास, शिवकुमार सभासद, इकराम, हासिम और जनेश्वर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कोरी समाज ने की बैठक
झिंझाना। क्षेत्र के गांव रादोर में शनिवार को कोरी समाज की बैठक हुई। उसमें कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर खेमचंद कोरी ने गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरी समाज का उत्पीड़न किया है। बैठक में सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा कि भाजपा और आरएसएस एक ही थैली के चट्टे बटटे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष पारस कोरी विकास प्रधान, रूद्र कोरी, जगदीश, बालेश्वर, रामपाल, विनोद कोरी आदि ने विचार व्यक्त किए।
भविष्य की दिशा दशा तय करेगा उपचुनाव : राकेश पाल
शामली। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल ने शनिवार को शामली में कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैराना उपचुनाव देश के लिए भविष्य की दशा और दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग को नुकसान पहुंचाया, जिस कारण लोगों में भाजपा की गलत नीतियों के कारण रोष बना हुआ है। इस दौरान श्यामलाल पाल, कुलदीप पाल, विनय पाल, दीप्ति पाल आदि मौजूद रहे।