{"_id":"5af7296c4f1c1bdb408b4c32","slug":"91526147436-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदला मौसम का मिजाज, दो दिन आकाश में बादल- आंधी, तूफान व बूंदाबांदी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदला मौसम का मिजाज, दो दिन आकाश में बादल- आंधी, तूफान व बूंदाबांदी की संभावना
Updated Sat, 12 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शनिवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह के समय धूप के साथ पूर्वा हवाओं के चलने से मौसम बदलना शुरू हो गया। तीन बजे के बाद आकाश में बादल छाए जाने से एक बार फिर मौसम बदल गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार-सोमवार को आकाश में बादल चाल के साथ आंधी तूफान और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
दो दिन मौसम सामान्य होने के बाद शनिवार को सूर्य निकलने के बाद मौसम गरम होना शुरू हो गया था। दस बजे दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। मौसम विभाग द्वारा अधिकतम तापमान 39 व 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भविष्य वाणी की जा रही थी, मगर दोपहर एक बजे तक दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ। सुबह पूर्वा हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया। दोपहर तीन बजे के बाद आकाश में बादल छाए जाने और नौ किमी हवाएं चलने से शाम 5.15 बजे तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 29 व शाम छह बजे 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम के समय आकाश में बादल छाए जाने व तेज हवाएं चलने से गर्मी से लोगों का राहत की सांस ली। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अगले दो दिन बादल चाल रहेगी। आंधी तूफान और बूंदाबांदी होने की संभावना है।