{"_id":"5af7286b4f1c1bd0408b4bc7","slug":"91526147179-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने ईवीएम में गड़बड़ी से पाई सता - पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने ईवीएम में गड़बड़ी से पाई सता - पटेल
Updated Sat, 12 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने ईवीएम में गड़बड़ी से पाई सत्ता : पटेल
शामली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार पर ईवीएम में गड़बड़ी कराकर सत्ता हासिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपैट नहीं लगाईं, जिस कारण भाजपा के पक्ष में परिणाम आया। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय की सख्ती के बाद गोरखपुर और फूलपुर के लोकसभा उपचुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपैट का प्रयोग हुआ, जिस कारण भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार रात गांव खेड़ीकरमू में हुई सभा के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में चारों पार्टियों ने महागठबंधन कर तबस्सुम हसन को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया और देश की जनता को धोखा देकर सरकार बनाई है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ईवीएम में गड़बड़ी कराकर भाजपा ने 2017 में सत्ता हासिल की। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपना वोट डालने के बाद वीपीपैट मशीन पर जरूर देख लें कि उनका मत कहां गया है। यदि मत किसी दूसरे प्रत्याशी को जा रहा है तो तत्काल उसकी शिकायत करें, ताकि मशीन बदलवाई जा सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी की साइकिल भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सादिक लिलौन तथा संचालन जिला सचिव सचिन राणा व भूपेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार, जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, मोहित वर्मा, राजकुमार यादव, नावेद चौधरी, नमित पंवार, विक्रम सिंह, कृष्णपाल सिंह, राजकुमार कालखंडे, अनिल कुमार प्रधान आदि मौजूद रहे।