फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवकाश पर भी खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

अवकाश पर भी खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

Thu, 29 Mar 2018 12:07 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
अवकाश पर भी खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर
शामली। डीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के तीन दिन शेष रह गए हैं, लिहाजा शासकीय कार्यों की दृष्टिगत इन तीनों दिन में वित्तीय लेनदेन संबंधी कार्यों के लिए सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। 29 मार्च को महावीर जयंती, 30 मार्च को गुड फ्राइडे तथा 31 मार्च को मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिवस पर सार्वजनिक अवकाश है। शासकीय कार्य हित के दृष्टिगत इन तीनों दिन भी समस्त कार्यालय पूर्व की भांति खुले रहेंगें। यदि इस अवधि में किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी को अवकाश स्वीकृत किया गया है, तो वह तत्काल प्रभाव से निरस्त समझा जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
विज्ञापन


पेंशनर्स जमा कराएं अपने आधार कार्ड की कॉपी
शामली। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में निराश्रित (विधवा) पेंशनर्स अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, मोबाइल नंबर और रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो पांच अप्रैल तक प्रत्येक दशा में नजदीकी ब्लाक कार्यालय पर सहायक विकास अधिकारी अथवा जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जमा करा दें। ताकि बिना किसी बाधा के पेंशन का वितरण होता रहे। यदि उक्त प्रमाण पत्र जमा नहीं कराए जाते हैं, तो पेंशन वितरण बाधित हो सकता है। वहीं, उन्होंने बताया कि जिन निराश्रित (विधवा) को पेंशन लेनी है, वह तहसील द्वारा जारी दो लाख रुपये से कम का वार्षिक आय प्रमाण पत्र, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति और रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो सहित नजदीकी जनसेवा केंद्रों पर जाकर आवेदन करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed