{"_id":"5c48b365bdec2273a5195feb","slug":"81548268389-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल बाद भूमि कब्जा मुक्त करायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल बाद भूमि कब्जा मुक्त करायी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। तहसील प्रशासन की टीम ने 12 साल से कब्जाई नौ बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। एसडीएम ने कब्जा करने वाले सात आरोपियों को 50 लाख रुपये जुर्माना पीड़ित को देने के आदेश दिए हैं।
एसडीएम डॉ. अमित पाल द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद बुधवार को नायब तहसीलदार कोमिंद्र गुप्ता और हलका लेखपालों की टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर नंगला राई रोड पर पहुंची। जहां बुंदु निवासी मोहल्ला खैलकला की नौ बीघा जमीन की पैमाइश कराने के बाद कब्जा मुक्त कराते हुए डोलबंदी कराई। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे वे कुछ नहीं कर पाए।
गौरतलब है कि पीड़ित बुंदु ने अपर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित पाल शर्मा की कोर्ट में नौ बीघा जमीन पर आरोपियों द्वारा पिछले 12 सालों से अवैध कब्जे के आरोप में वाद दायर कर रखा था। मामले में सुनवाई के बाद तथ्यों के आधार पर एसडीएम ने कब्जाधारी राशिद, कयूम, साबिर, नकली राम, सलेलता, आरिफ और विकास निवासी मोहल्ला अफगानान पर 50 लाख रूपये जुर्माना लगाते हुए एक माह में पीड़ित को अदा करने के आदेश दिए थे। साथ ही प्रशासन द्वारा उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराने के आदेश भी जारी किए थे। नायब तहसीलदार ने बताया कि जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। वहीं पीड़ित बुंदु ने बताया कि अभी तक जुर्माने की राशि नहीं मिली है।