फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीएम ने जिले के कई अफसरों को हडकाया, सीएमओ से मांगा जबाब -तलब

डीएम ने जिले के कई अफसरों को हडकाया, सीएमओ से मांगा जबाब -तलब

Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने जिले के कई अफसरों को हडकाया, सीएमओ से मांगा जबाब -तलब
डीएम ने अधिकारियों की क्लास ली
विज्ञापन

शामली।
डीएम ने शासन से उपलब्ध धनराशि के अनुरूप पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर सड़क तथा पुल निर्माण कार्य पूरा न होने पर पूर्वी यमुना नहर के अधिशासी अभियंता की क्लास ली। इसके अलावा अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क व पुल का निर्माण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए है। स्कूल चलो अभियान के तहत पंजीकृत व स्कूल छोड़ने वाले छात्र -छात्राओं की सही संख्या न बताने पर बीएसए से नाराजगी प्रकट की।

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जिले की परियोजनाओं के संबंध में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों को समय तथा गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए पूरा करें। उन्होंने कहा कि सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी भी निर्माण करने वाले ठेकेदारों की होगी। उन्होने मेरठ- करनाल मार्ग पर कृष्णा नदी पर काबडौत में चार लेन व सल्फा गांव में दो लेन के सेतु की जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह से प्रगति की जानकारी तलब की। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि नाबार्ड के तहत मेरठ- करनाल मार्ग पर कृष्णा नदी पर काबड़ौत में चार लेन व सल्फा गांव में दो लेन के सेतु की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। धनराशि भी सेतु निगम को प्राप्त हो गई है। उन्होंने नगरपालिका द्वारा स्ट्रीट लाइटों, एलईडी खरीद में तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट पर आपत्ति व्यक्त करते हुए दोबारा तकनीकी, निविदा अनुसार खरीद तथा लगाए गए स्ट्रीट पोल की संख्या सहित पूर्ण जांच दुबारा करने के निर्देश दिए। नगरपालिका परिषद शामली में अमृत पेयजल योजना के तहत पात्र लोगों के यहां पेयजल कनेक्शन की जांच करने हेतु अधिशासी अधिकारी को कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि के साथ घर-घर जाकर 100 लोगों की जांच रिपोर्ट आज शाम तक करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों एवं स्टॉॅफ द्वारा बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज न करने पर शासन के निर्देशों की अवहेलना करने पर नाराजगी व्यक्त की। अगले सात दिनों में सीएमओ को स्पष्टीकरण देने को कहा है। संस्थागत प्रसव की रिपोर्ट प्राइवेट अस्पतालों से माहवार प्राप्त करें और जो समय से रिपोर्ट न दें उसके अस्पताल का लाइसेंस रद्द करें अन्यथा अस्पताल के विरुद्ध बंदीकरण की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतों का प्रतिदिन अधिकारियों द्वारा अनुश्रवण किया जाए। बैठक में एडीएम केबी सिंह, ग्राम्य विकास के जिला परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार,एसीएम ओ डाक्टर सफल कुमार, जिला कृषि अधिकारी हरि शंकर, सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed