{"_id":"5b71d34f42c79233a94a90c8","slug":"51534186319-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर जगमगाएंगे सरकारी भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर जगमगाएंगे सरकारी भवन
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर जगमगाएंगे सरकारी भवन
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सरकारी भवनों पर रंगीन झालरों से सजावट कराई जाए।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र में उचित साफ सफाई रखी जाए। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे प्रत्येक गांव, कस्बों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद आठ बजे सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण और सामूहिक राष्ट्रगान होगा। फिर साढ़े आठ बजे शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद खेलकूद, वाद विवाद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके बाद प्रात: नौ बजे सभी महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान डीएफओ सूरजपाल, एसडीएम सदर अरविंद कुमार, एसडीएम कैराना सुरजीत कुमार, एसडीएम ऊन केपी तोमर, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, तहसीलदार अभयराज पांडेय, तहसीलदार ऊन चंद्रकांता, बीएसए गीता वर्मा, डीआईओएस अनुराधा शर्मा, सीओ अरविंद कुमार सिंह, कृषि उपनिदेशक डाक्टर शिवकुमार केसरी, जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती आदि मौजूद रहे।