फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भ्रष्टाचार के आरोपी जांच करने दूसरे बार पहुंची टीम

भ्रष्टाचार के आरोपी जांच करने दूसरे बार पहुंची टीम

Tue, 07 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोपी जांच करने दूसरे बार पहुंची टीम
शामली/बाबरी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के लिए दूसरी बार जांच टीम गांव कैंडी में पहुंची। टीम ने यहां ग्रामीणों से बात की और सचिव से रिकार्ड तलब किया। सचिव द्वारा पूरा रिकार्ड नहीं दिखा पाने के कारण टीम ने दोबारा आठ नवंबर को सारा रिकार्ड लेकर टीम को दिखाने के लिए कहा है।

थाना क्षेत्र के गांव कैंडी के प्रधान पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके चलते टीम पूर्व में जांच करने के लिए 14 अक्तूबर को गांव में पहुंची थी, लेकिन कुछ लोगों के द्वारा हंगामा किए जाने पर टीम लौट गई थी। सोमवार को जांच टीम दूसरी बार गांव में पहुंची। सोमवार को दोबारा अनिल कुमार डिप्टी डायरेक्टर मंडल सहारनपुर व जिला पंचायत मुजफ्फरनगर के अभियंता कौशलवीर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे और जांच शुरू कर दी। इस दौरान ग्राम सचिव काफी देर बाद पहुंचे। टीम ने उनसे देरी से आने का स्पष्टीकरण मांगा। टीम ने ग्राम पंचायत के अभिलेखों की जांच की तो वह पूरे नहीं मिले। इस पर उन्होंने आठ नवंबर को दोबारा सारे अभिलेख पेश करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान शिकायतकर्ता महेशपाल ने ग्राम प्रधान समर्थकों पर धमकी देने का आरोप लगाया और इसकी शिकायत की। जांच अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में पड़ी गंदगी को देखकर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान बाबरी एसओ संदीप बालियान फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed