फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   372 houses approved in Pradhan Mantri Awas Yojana

Shamli News: प्रधानमंत्री आवास योजना में 372 आवास स्वीकृत

Wed, 18 Jan 2023 08:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 18 Jan 2023 08:41 AM IST
सार

पीएम आवास योजना के तहत गरीब लोगों को आशियाना देने के लिए केंद्र सरकार ने आवासों की सूची जारी की है। इसमें शामली के लिए भी आवास स्वीकृत किए गए हैं शामली जिले के अनुसूचित जाति के 65 लाभार्थियों को आवास दिए गए हैं अभी तो भूख लग रही थी।

विज्ञापन
372 houses approved in Pradhan Mantri Awas Yojana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों को आशियाना देने के लिए नई सूची जारी कर दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत शामली के लिए 372 आवास स्वीकृत किए गए हैं। प्रदेश में सबसे कम आवास गाजियाबाद में चार, गौतमबुद्घनगर में नौ व हापुड़ को मात्र 18 आवास दिए गए हैं। जिले के शामली ब्लॉक में सबसे कम तो ऊन ब्लॉक में सबसे अधिक आवास स्वीकृत किए गए है। जिले में अनुसूचित जाति के 65 लाभार्थियों को आवास दिए गए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब आवास के लिए काफी समय से अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे थे। केंद्र सरकार ने सर्वे कराया और जिला स्तर पर भी कमेटी का गठन किया गया। सर्वे के बाद अधिकारियों ने 372 लाभार्थियों की सूची शासन को भेजी थी। जिसके बाद केंद्र सरकार से गरीबों को आवास देने के लिए मांग की गई थी। सरकार ने गरीबों को छत देने के लिए आवास स्वीकृत किए हैं और शामली जनपद को 372 आवास उपलब्ध करा दिए गए है। प्रति लाभार्थी 1.20 लाख रुपये दिए जाएंगे। योजना के पात्रों को आवास निर्माण की राशि के साथ-साथ निर्माण कार्य में लाभार्थी द्वारा किए गए श्रम का भी पैसा मिलेगा। आवास तीन माह में बनकर तैयार होगा। इससे गरीबों पर मजदूरी का भार भी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


शामली ब्लॉक में मिले आवास
ब्लाक आवास एससी/एसटी अन्य
शामली 7 2 5
कांधला 28 3 25
कैराना 38 2 36
थानाभवन 113 13 100
ऊन 186 45 141
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed