{"_id":"5b86e3a642c792465274b8a5","slug":"31535566758-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने चलाया आपरेशन मजनू अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने चलाया आपरेशन मजनू अभियान
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कैराना। एसपी के निर्देश पर सुबह स्कूल टाइम, दोपहर स्कूल छुट्टी टाइम और शाम के समय कोचिंग टाइम पर एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम स्कूल कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के आसपास अभियान चलाकर संदिग्ध युवकों को पकड़ा।
महिला एसआई अंजू सिंह के नेतृत्व में गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम में शामिल कांस्टेबल मनोज वर्मा, कांस्टेबल निर्देश, अलका व देवकी ने सिविल ड्रेस में बुधवार सुबह सात बजे शामली रोड स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, श्री जैन दिगंबर कन्या इंटर कॉलेज के साथ ही छात्राओं के आने जाने वाले मार्ग चौक बाजार, जोड़ियां कुआं, पुराना बाजार, मीना मार्केट आदि स्थानों पर पहुंचे। वहां आने जाने वाले युवकों को रोक कर उनके नाम पते तथा उस क्षेत्र में आने का कारण पूछा। इस दौरान कुछ युवक उस स्थान पर आने का कोई संतोष जनक कारण नही बता पाये। जिस पर उन्हे कड़ी चेतावनी दी गई। टीम ने यही क्रम स्कूल छुट्टी टाइम दोपहर एक बजे व शाम 4 बजे भी दोहराया।