फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   24 Chairman-Vice-Chairman elected unopposed in Sadhan Cooperative Society

Shamli News: ब

Sun, 19 Mar 2023 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
24 Chairman-Vice-Chairman elected unopposed in Sadhan Cooperative Society
- सात समितियों में हुआ मतदान, मतगणना के बाद घोषित हुए परिणाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/कांधला/कैराना/थानाभवन/जलालाबाद/बाबरी/ऊन/चौसाना/गढ़ीपुख्ता। जिले की 31 साधन सहकारी समितियों में से 24 में सभापति और उपसभापति निर्विरोध चुन लिए गए। कांधला, शेखपुरा, याहियापुर, दथेड़ा, ऊन, हरड़ फतेहपुर, वेदखेडी साधन सहकारी समितियों में मतदान कराया गया। विजयी सभापति और उपसभापति के नामों की घोषणा आरओ ने की। विजेताओं का उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सभी समितियों पर पुलिसबल तैनात रहा।
जिले में साधन सहकारी समितियों में सभापति-उपसभापति का सुबह 11 बजे से लेकर चार बजे तक मतदान और चार बजे के बाद मतगणना का समय निर्धारित किया गया। लेकिन 24 समितियों में सभापति-उपसभापति को निर्विरोध चुन लिया गया। शामली साधन सहकारी समिति में सभापति पद पर प्रताप सिंह सिंभालका, उपसभापति नरेंद्र सिंह निर्विरोध चुन लिए गए। लांक समिति में सभापति सतवीर सिंह शास्त्री, उपसभापति पद पर रीना देवी, चूनसा समिति में सभापति रवि मलिक, उपसभापति पद पर संजीव निर्विरोध घोषित किए गए है। सोंटा में सभापति वीरेंद्र सिंह, उपसभापति अंकित कुमार निर्विरोध चुने गए। ऊंचागांव समिति मेें सुरेंद्र सिंह सभापति व तारावती उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। भूरा समिति में सभापति संजय चौहान व उप सभापति बनीता और शेखूपुरा में सावित्री देवी सभापति और मुर्शिदा उपसभापति निर्वाचित हुई।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता समिति में सभापति पद पर दुल्लाखेड़ी निवासी मनोज राणा और उपसभापति पद के लिए मोहम्मद अली हींड को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। हथछोया सहकारी समिति में सभापति शीला, उपसभापति अमर सिंह को उपसभापति निर्विराेध घाेषित किया गया। जलालाबाद क्षेत्र के अंबेहटा याकूबपुर समिति में सभापति पद पर रविकुमार, उपसभापति पद पर प्रमोद कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। जलालाबाद साधन सहकारी समिति में सभापति पद पर मदन सैनी, उप सभापति पर अब्दुल इस्लाम को निर्विरोध चुन लिया गया। हसन पुर लुहारी में सभापति पद पर आदित्य चौधरी, दखोड़ी जमालपुर के नवीन कुमार को उपसभापति चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ी अब्दुला खां समिति में सभापति राजेश कुमार, उपसभापति मेहर सिंह चुने गए। यारपुर समिति में सभापति में राकेश, उपसभापति चरण् सिंह, हरड़ फतेहपुर समिति में सभापति पद राधेश्याम और उप सभापति विनय कुमार चुने गए। थानाभवन क्षेत्र के भैसानी इस्लामपुर समिति सभापति पवन कुमार, उपसभापति विनोद कुमार, महावतपुर समिति में सभापति में राजेंद्र सिंह, उपसभापति चरण सिंह चुने गए। रायपुर समिति सभापति मनोज कुमार, उपसभापति यशपाल सिंह, वेदखेड़ी साधन सेवा सहकारी समिति में सभापति मेजर सिंह, उपसभापति होशियार सिंह, याहियापुर समिति में सभापति पुष्पेंद्र , उपसभापति प्रमोद कुमार, ऊदपुर समिति सभापति कंवरसैन, उप सभापति हरपाल सिंह चुने गए।
पुरमाफी समिति में सभापति वीरमती, उपसभापति विकास चुने गए। ऊन समिति में सभापति गुरप्रीत सिंह, उपसभापति विमला देवी चुनी गई। बल्ला माजरा समिति में सभापति विनोद कुमार, उपसभापति सोमवीर सिंह, दथेड़ा समिति में सभापति गौरव कुमार, उप सभापति श्रीपाल चुने गए है। कांधला क्षेत्र जसाला साधन समिति में सभापति बाबूराम, उप सभापति जनुबा, कांधला साधन समिति में सभापति नफे सिंह और उपसभापति रमा देवी चुनी गई। एलम समिति में सभापति जयवती, उपसभापति सुरेश पाल, भभीसा समिति में सभापति बिजेंद्र कुमार उपसभापति चंदन सिंह चुने गए। डुंडूखेड़ा में सभापति राजपाल सिंह बने। यहां उपसभापति के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ।
निर्विरोध सभापति का हुआ विरोध, चुनाव रद कराने की मांग
कांधला। डुंडूखेड़ा समिति के चुनाव में सभापित निर्विरोध घोषित होने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाते लगाकर चुनाव निरस्त कराने की मांग की।

रविवार को कांधला क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा समिति में सभापति पद के लिए चुनाव होना था। ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा के एक नेता ने दोनों पक्षों को अपने आवास पर बुलाया और सभापति को निर्विरोध घोषित कराने की बात कही। साथ ही एक कमेटी का गठन कर गांव में सहमति के लिए भी भेज दिया। आरोप है कि इस दौरान भाजपा नेता ने विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन वापस करा दिए। इसका पता चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव रद कराने की मांग की। भाजपा नेता ने पूर्व में उनके प्रमाण पत्र तक नहीं बनने दिए। अब उनके साथ छल करके जबरदस्ती सभापति निर्विरोध घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने चुनाव रद कराकर पुन: निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। इस दौरान संदीप, श्याम सिंह, करण सिंह, विजयपाल, सोमपाल, तेलूराम, गोवर्धन, प्रेम सिंह, प्रदीप, राकेश महिपाल व राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed