फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आयुष्मान भारत योजना में पहले मरीज को मिला उपचार

आयुष्मान भारत योजना में पहले मरीज को मिला उपचार

Tue, 25 Sep 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना में पहले मरीज को मिला उपचार
शामली। प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल में जिले का पहला मरीज पहुंचा। मरीज को मलेरिया और खून की कमी के कारण परेशानी हो गई थी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना में जिले के करीब 43 हजार लोगों चिह्नित हुए हैं, जो पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त पा सकते हैं। योजना के लाभा र्थियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से गोल्डन कार्ड भी दिए गए हैं। कार्ड के जरिये योजना के पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पताल में मरीज अपना उपचार करा सकते हैं। शामली में कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल और अमृत गंगा हॉस्पिटल को इसके पैनल में शामिल किया गया है। मंगलवार को गांव खेडीकरमू निवासी ताहिरा पत्नी कुरबान को ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. मदन मोहन झा ने महिला को उपचार दिया। हॉस्पिटल संचालक कुशांक चौहान ने बताया कि महिला को प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार दिलाया गया है। महिला को मलेरिया होने के साथ ही खून की कमी चल रही है। जांच करने पर हीमोग्लोबिन 5.5 प्रतिशत आया वहीं, महिला के पति कुरबान ने बताया कि उसकी पत्नी काफी दिनों से बीमार चल रही थी, लेकिन पैसों की कमी के चलते वह उचित उपचार नहीं दिला पा रहे थे। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवा प्रदान की गई, जिसके बाद उसकी पत्नी को उपचार मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed