Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Dhanteras Brings Auspicious Friday, Check Shopping Muhurats, Puja Timings and Rahu Kaal

उज्जैन: धनतेरस पर कब करें खरीदारी? शुक्रवार को लक्ष्मी-कुबेर पूजन का विशेष संयोग, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Fri, 06 Nov 2026 07:00 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 07:00 AM IST
सार

धनतेरस पर इस बार शुक्रवार और हस्त नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। 6 नवंबर को मनाए जाने वाले पर्व पर सोना-चांदी की खरीदारी, लक्ष्मी-कुबेर पूजन और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं।

विज्ञापन
Ujjain: Dhanteras Brings Auspicious Friday, Check Shopping Muhurats, Puja Timings and Rahu Kaal
धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धन, आरोग्य और समृद्धि का पर्व धनतेरस शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस बार धनतेरस पर शुक्रवार और हस्त नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार को माता लक्ष्मी का प्रिय वार माना जाता है, जबकि हस्त नक्षत्र कला, कौशल, व्यापार और क्रय-विक्रय से जुड़े कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी के साथ माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व रहेगा।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य एवं उज्जैन पंचांगकर्ता पं. चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शनिवार 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। इस दिन सूर्य तुला राशि और चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। शुक्रवार का लक्ष्मी तत्व और हस्त नक्षत्र का कर्म-कौशल से संबंध इस पर्व को विशेष बना रहा है।
विज्ञापन


धन्वंतरि, लक्ष्मी और कुबेर पूजन का महत्व
धनतेरस को भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। भगवान धन्वंतरि को आरोग्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। वहीं माता लक्ष्मी समृद्धि और भगवान कुबेर धन-धान्य के अधिष्ठाता माने जाते हैं। इस दिन इन तीनों देवताओं की आराधना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पं. व्यास के अनुसार धनतेरस पर प्रदोषकाल में भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी का पूजन विशेष फलदायी माना जाता है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बहीखातों, धन और उपकरणों का पूजन करने की भी परंपरा है। धनतेरस का संदेश केवल धन अर्जित करना नहीं, बल्कि जीवन में धर्म, स्वास्थ्य और समृद्धि के बीच संतुलन बनाए रखना भी है।

चौघड़िया के अनुसार खरीदारी के शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर खरीदारी और शुभ कार्यों के लिए चौघड़िया के अनुसार ये समय बताए गए हैं:

  • अमृत: सुबह 9:17 से 10:40 बजे तक
  • शुभ: दोपहर 12:05 से 1:27 बजे तक
  • चल: शाम 4:14 से 5:38 बजे तक
  • लाभ: रात 8:51 से 10:27 बजे तक
  • शुभ: मध्यरात्रि 12:04 से 1:41 बजे तक

दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए लग्न मुहूर्त
दुकान, फैक्ट्री, स्कूल, कॉलेज और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में शुभ कार्यों के लिए लग्न के अनुसार मुहूर्त:

  • मकर लग्न: सुबह 11:44 से दोपहर 1:30 बजे तक
  • मेष लग्न: शाम 4:31 से 6:10 बजे तक
  • कर्क लग्न: रात 10:22 से 12:39 बजे तक

घर और प्रतिष्ठान के लिए शुभ लग्न

  • कुंभ लग्न: दोपहर 1:30 से 3:01 बजे तक
  • वृषभ लग्न: शाम 6:10 से 8:08 बजे तक
  • सिंह लग्न: मध्यरात्रि 12:39 से 2:53 बजे तक

राहुकाल में खरीदारी से बचने की सलाह
पं. व्यास के अनुसार शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10:40 से दोपहर 12:04 बजे तक रहेगा। इस अवधि में खरीदारी और शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed