{"_id":"5b86e3a342c79206ed67ddd2","slug":"201535566755-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मियों की हड़ताल कार्य बहिष्कार का मिला जुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मियों की हड़ताल कार्य बहिष्कार का मिला जुला असर
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शामली। पुरानी पेंशन बहाली लेकर राज्य कर्मियों ने काम नहीं किया, मगर शिक्षकों के बहिष्कार से प्राथमिक से लेकर डिग्री कालेजो में शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। बुुधवार को टीकाकरण दिवस होने के गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीके नहीं लगने से ज्यादातर कार्य प्रभावित रहा।
पुुुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कलक्ट्रेट, विकास भवन में राज्य कर्मचारियों के कार्य पर कोई असर नहीं पड़ा, मगर तहसीलों में अमीनों ने वसूली कार्य नहीं किया। बुधवार को टीकाकरण दिवस होने के कारण गर्भवती महिलाओं बच्चों का टीकाकरण कार्य जरूर प्रभावित हुआ। जिले के प्राथमिक विद्यालय से लेकर डिग्री कालेज में शिक्षण कार्य ज्यादातर ठप रहा है। बीएसए गीता वर्मा व डीआईओएस अनुराधा शर्मा के मुताबिक जिले के विद्यालयों में आंशिक रूप से शिक्षकों की हड़ताल का आंशिक असर पड़ा है। उधर कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिला संयोजक इसरार खान ने बताया कि हड़ताल से मातृत्व शिशु कल्याण विभाग, एआरटीओ, अमीन, डिप्लोमा इंजीनियरों, ग्राम विकास अधिकारियों स्कूलों में हड़ताल का असर पड़ा है। कार्य बहिष्कार से ज्यादा तर फील्ड में काम करने ग्राम विकास अधिकारियों ने कार्य पूरा नहीं किया है।