{"_id":"5a43e6324f1c1bc5758bb93c","slug":"201514399282-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी बिजली दरें वापस न होने पर लखनऊ में होगा धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी बिजली दरें वापस न होने पर लखनऊ में होगा धरना प्रदर्शन
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बढ़ी बिजली दरों के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे।
बुधवार को शिवचौक पर प. उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने बढ़ी हुई बिजली दरों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए धरने में बैठ गए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बिजली की दरें पड़ोसी राज्यों से अधिक थी। प्रदेश सरकार ने 15 प्रतिशत बिजली दरें बढ़ा कर व्यापारियों पर थोप दी गई। बढ़ाई गई बिजली दरें बढ़ाना न्याय संगत नहीं है। व्यापारी पहले से ही नोटबंदी व जीएसटी से परेशान है। व्यवसायिक दरों को घरेलू दरों के बराबर किए जाने बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस किए जाने की मांग की है। बढ़ी हुई बिजली दरों के विरोध में व्यापारी संगठन लखनऊ में शीघ्र ही धरना प्रदर्शन करेंगे। पंजीकृत व्यापारियों को सुरक्षा दिए जाने के लिए सशस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की है।
मौके पर मंडल के कांधला अध्यक्ष सचिन गोयल, नगर अध्यक्ष कैराना संजय राजपूत, उपाध्यक्ष प्रदीप संगल,शामली शहर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। धरना स्थल पर एसडीएम सदर सुुुरजीत सिंह ने पहुंचकर व्यापारियों की मांगो को ज्ञापन लिया। मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र भिजवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, शामली नगर महामंत्री रवि संगल, महेश धीमान, पवन गोयल, कंवरवीर कांबोज, सुखपाल जागिड, आशुपुरी, मनोज मित्तल, रामकुमार राय, अनिल गुप्ता, अमित गर्ग, पंकज वालियां, दीपिका संगल, राजीव जैन, नवीन गर्ग, राजीव मौजूद रहे।