फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipal Employees Strike After Death of Shubham Valmiki, Demand Rs 50 Lakh Compensation and Job for Family M

मेरठ: शुभम वाल्मीकि की मौत के बाद नगर पंचायत कर्मचारियों की हड़ताल, 50 लाख मुआवजा और परिजन को नौकरी की मांग

Wed, 02 Sep 2026 02:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Sep 2026 02:26 PM IST
सार

हस्तिनापुर में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में नगर पंचायत कर्मचारी शुभम वाल्मीकि की मौत के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। उन्होंने 50 लाख रुपये मुआवजा, परिजन को स्थायी नौकरी और घायल कर्मचारियों को आर्थिक सहायता व बेहतर उपचार की मांग की।

विज्ञापन
Municipal Employees Strike After Death of Shubham Valmiki, Demand Rs 50 Lakh Compensation and Job for Family M
हड़ताल पर कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर नगर पंचायत कर्मचारी शुभम वाल्मीकि की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत के बाद बुधवार को कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। शुभम मेरठ जाते समय मसूरी के पास हादसे का शिकार हुए थे। हादसे में नगर पंचायत के दो अन्य कर्मचारी भी घायल हुए थे। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शुभम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


सफाई कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे कर्मचारी
शुभम की मौत के बाद बुधवार को नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों ने सफाई कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल कर दी। कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि शुभम ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हुए, इसलिए उनके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नगर पंचायत और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी की मांग
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मृतक शुभम के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही परिवार के किसी एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग रखी गई। कर्मचारियों का कहना है कि हादसे के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

घायल कर्मचारियों के उपचार और आर्थिक सहायता की भी मांग
कर्मचारियों ने हादसे में घायल हुए नगर पंचायत के दो अन्य कर्मियों को भी उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही उनका बेहतर उपचार कराने की मांग रखी गई।
 
विज्ञापन

‘ठोस आश्वासन तक बंद रहेगा सफाई कार्य’
नगर पंचायत के संजय जिनवाल, अक्षय टांक, नरेश टांक, दीपक, शीशपाल, नितिन, प्रदीप समेत अन्य कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर अधिकारियों की ओर से ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक सफाई कार्य बंद रहेगा।

हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका
नगर पंचायत कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हस्तिनापुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों पर समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। खबर लिखे जाने तक अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों से वार्ता का कोई प्रयास नहीं किए जाने की बात कही गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed