{"_id":"5a7758144f1c1bb3208b75f4","slug":"171517770772-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई स्थगित
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जवाहर नवोदय विद्यालय की 2018 की प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर 10 फरवरी को आयोजित होनी थी। जिसके लिए जनपद में पूरी तैयारी कर ली गई थी। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य बीसी पंत ने रविवार को बताया कि जनपद में 10 फरवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा को प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। जिसमें कक्षा छह में प्रवेश पाने के लिए जनपद के 4100 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। परीक्षा को लेकर जनपद में पूरी तैयारी कर ली गई थी। जिसके लिए जनपद में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जनपद के हर ब्लाक में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कोई भी छात्र छात्रा 10 फरवरी को किसी भी परीक्षा केंद्र पर न पहुंचे। नई तिथि आने के बाद सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा का समय और तिथि के बारे में अवगत करा दिया जाएगा।