फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अपनी ताकत को पहचाने नारी

अपनी ताकत को पहचाने नारी

Sat, 24 Nov 2018 11:26 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
अपनी ताकत को पहचाने नारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के अंतर्गत खंड विकास कार्यालय परिसर में ब्लॉक स्तरीय महिला कार्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एएनएम, आशाओं, आंगनबाड़ी और महिला शिक्षकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
शनिवार को खंड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। महिला कर्मचारी यह सुनिश्चित कर लें कि ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली 42 ग्राम पंचायतों में पांच-पांच सदस्यीय महिला सशक्तीकरण ग्रुप बनाया जाए। जिसमें आंगनबाड़ी, एएनएम और महिला शिक्षक शामिल रहेंगी। उन्होंने प्रत्येक टीमों को 27 नवंबर से आठ दिसंबर तक अलग-अलग गांवों में घर घर जाकर आम जन को जानकारी देने के निर्देश दिए। टीम मौके पर जाकर लखनऊ कंट्रोल रूम का फोन नंबर भी मिलवाएगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि टीम ग्रामीण के घर गई है या नहीं। सीडीओ ने बीडीओ गोपाल कृष्ण चौधरी की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई। निर्देशित किया कि अगले दो दिनों में भी महिला कर्मियों का कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षण दिया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत लगभग 36,661 लोगों के चिह्नित कर गोल्डन कार्ड बन चुके हैं, जिसके तहत इलाज के लिए दो प्राईवेट व चार सरकारी अस्पतालों का चयन किया गया है। आयुष्मान मित्र इलाज को रजिस्ट्रेशन कराएंगे, जिसके बाद मरीज को भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा। प्रोबोशन अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ‘सुरक्षा और सम्मान हर नारी की पहचान’ नामक पुस्तक का भी वितरण किया गया। मौके पर समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुदेश भारती, मुख्य सेविका लक्ष्मी, एडीओ पंचायत धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed