{"_id":"5b5b67b14f1c1bc6508b7499","slug":"161532716977-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंड़ारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंड़ारे का आयोजन
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपस में राग और द्वेष नहीं रखना चाहिए
झिंझाना।
गुरु पूर्णिमा पर कस्बे के आर्यसमाज धर्मशाला में स्वामी स्वरूपानंद महाराज सरहिंद पंजाब के सानिध्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के उपरांत गुरु महाराज ने अपने प्रवचनों में भक्तजनों को समझाया की आपस में राग द्वेष नहीं रखना चाहिए।
कस्बे के आर्यसमाज धर्मशाला में धार्मिक भक्त समाज झिंझाना की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें कस्बे के सभी धर्मों के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के बाद यहां पधारे स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने भक्तजनों को अपने प्रवचनों में समझाया की आपस में द्वेष नहीं रखना चाहिए। प्रतिस्पर्धा अगर रखनी हैं तो गुणों को ग्रहण करने व अवगुणों को छोड़ने की रखो, तभी कल्याण है। अधिकांश प्राणी अपने दुख से दुखी नहीं होता, दूसरों के सुख को देखकर दुखी होता है। अपने मन को परमात्मा से लगाओ बुद्धि में भौतिक कामना ना हो। परमात्मा से मन लगाओ फिर कोई डर नहीं रहेगा। इस मौके पर नीलम बिंदल, राजकुमार शर्मा, राकेश शर्मा, नीरज मित्तल, वेदप्रकाश संगल, राकेश गोयल, राकेश संगल, ललित मित्तल, आशु शर्मा, संगीता, ममता, सुमन, रेखा शर्मा, उर्मिला, संतोष, मंजू, मोहनी आदि भक्तजन उपस्थित रहे है।