फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   काशीराम आवास के लोगों ने पेंशन के फार्म न भरवाने की डीएम से की शिकायत

काशीराम आवास के लोगों ने पेंशन के फार्म न भरवाने की डीएम से की शिकायत

Wed, 08 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
काशीराम आवास के लोगों ने पेंशन के फार्म न भरवाने की डीएम से की शिकायत
जलालाबाद। कस्बे में शहरी कांशीराम आवास के क्षेत्रवासियों ने पेंशन फार्म न भरवाने का आरोप नगर पंचायत के कर्मचारियों पर लगाया है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए बताया कि कॉलोनी में 216 आवास है। जिनमें सभी परिवार गरीब तबके के है। परिवारों में विधवा, विकलांग, वृद्धों की संख्या काफी है। नगर पंचायत को आवास में रहने के प्रतिवर्ष एक सौ रुपये टैक्स के रुप में भी देते चले आ रहे है। गत सप्ताह जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मोहल्लों में सर्वे कर सूची तैयार कर फार्म भरवाए थे। जबकि कांशीराम कॉलोनी में रहने वालों की सूची तैयार करने के लिए कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस कारण सभी पात्र माने जाने वाले परिवार पेंशन प्राप्त करने से वंचित चले आ रहे है। इस दौरान पार्वती, सोना, सरुपी, शाहिदा, जमीला, आमना, सब्बो बेगम, मुमताज, मुंशी, सावित्री, विमला, सोमपाल, जायरीना, नसीमा, आबिद आदि ने फार्म भरवाकर पेंशन दिलवाने की मांग की। जांच न करने वाले नगर पंचायत के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed