फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जूनियर वर्ग में बलवंती देवी और सीनियर में राजकीय बालिका की टीम बनी विजेता

जूनियर वर्ग में बलवंती देवी और सीनियर में राजकीय बालिका की टीम बनी विजेता

Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जूनियर वर्ग में बलवंती देवी और सीनियर में राजकीय बालिका की टीम बनी विजेता
कांधला। कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में बलवंती देवी और सीनियर में राजकीय बालिका की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या कविता ने किया। प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला, बलवंती देवी इंटर कालेज सिकंदपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज आल्दी और राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ा कुरतान की टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला ने बलवंती इंटर कॉलेज की टीम को हराकर जनपद शामली की चैंपियन बनी। सब जूनियर वर्ग में बलवंती इंटर कॉलेज की टीम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या ने बताया कि जनपदीय कबड्डी टीम में सीनियर वर्ग में छात्रा मुस्कान, खुशी, नगमा, सरिता, मनीषा, रीना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला से आकांक्षा, हिमानी, छवि, मानसी, शगुन बलवंती इंटर कॉलेज सिकंदपुर से कविता होली चाइल्ड इंटर कॉलेज लपराना का चयन किया गया। सब जूनियर वर्ग में तनु, पूजा, आती, सुनीता, आशु, कोमल, वंशिका, बलवंती इंटर कॉलेज व गुड्डन होली चाइल्ड इंटर कॉलेज का चयन किया गया। एक सितंबर को सभी चयनित छात्राएं मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस दौरान घसीटा सिंह, मुनव्वर हुसैन, मोहित मलिक, संदीप पंवार प्रधान यशपाल, अशोक सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed