{"_id":"5b4e322a4f1c1b8f568b4dcd","slug":"141531851306-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नही लगा बालक को कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नही लगा बालक को कोई सुराग
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी नहीं लगा बालक का कोई सुराग
कांधला।
गांव नाला पूर्वी यमुना नहर में डूबे 10 वर्षीय बालक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश कर रही है। उधर, बालक के नहीं मिलने से परिवार का रो-रो बुरा हाल है।
सोमवार को गांव नाला निवासी नीरज का भांजा गोली पुत्र जसबीर अपने साथियों के साथ पूर्वी यमुना नहर में नहा रहा था। इसी बीच बालक नहर में डूब गया। साथियों के द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने नहर में कूदकर बालक की तलाश शुरू की, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं लग सका। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को देकर नहर का पानी बंद कराया गया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी चौधरी और तहसीलदार शामली सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिवार के लोगों को धैर्य बंधाया। ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों से गोताखोरों को बुलाकर लापता बालक की तलाश कराने की मांग की। ग्रामीणों की मांग पर दोनों अधिकारियों ने गोताखोरों की टीम को बुलाकर लापता बालक को तलाश कराया गया। टीम के द्वारा बालक की तलाश की गई, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार को भी परिजनों व पुलिस के द्वारा ग्रामीणों को साथ लेकर बालक की बागपत सीमा तक तलाश की गई, लेकिन बालक का समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं लग पाया था। बालक के न मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।