{"_id":"5b3bb4a54f1c1b95288b46ae","slug":"141530639525-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में उठा नाली, शौचालय, अवैध कब्जा हटाने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में उठा नाली, शौचालय, अवैध कब्जा हटाने का मुद्दा
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं का समाधान कराएं
शामली। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने नाली, शौचालय, अवैध कब्जा हटाने आदि की समस्याओं का समाधान कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
कलक्ट्रेट में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कांधला ब्लाक के मीमला गांव निवासी इश्कलाल ने डीएम के नाम शिकायती पत्र सीडीओ को देकर अवगत कराया कि मीमला गांव खाद के गड्ढों पर गांव एक व्यक्ति द्वारा वर्ष 1996 से अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है। मोहल्ला पंसारियान नई बस्ती के इस्लामू, शकील, नाजिम, गुलफाम, फरीद बिलाल आदि नागरिकों ने एसडीएम को शिकायत भेजकर अवगत कराया कि गली 14 फुट स्वीकृत है। कुछ प्लाट के आगे खंड़जा तोड़कर गली को 12 फुट चौड़ा किए जारहा है। खेड़ीकरमू निवासी धीरज सिंह ने डीएम के नाम शिकायती पत्र में अवगत कराया कि उसके मकान के सामने दिल्ली- यमुनोत्री राज्य राजमार्ग पर नाली निकलती है। गांव के कुछ लोगों ने नाले को बंद कर शौचालय व चबूतरा बना लिया है। इस कारण उसके मकान का पानी निकलना बंद हो गया है। पीडित ने सार्वजनिक नाली को कब्जा मुक्त कराए जाने का मांग की है। जलालाबाद कस्बे निवासी महिला शकीला ने कलक्ट्रेट में शिकायत करके अवगत कराया कि पिछले 15 दिनों से उसका पुत्र आस मोहम्मद गायब है। पीड़िता ने पुत्रवधू एवं मायके वालों पर पुत्र के गायब करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।